फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Governor unveils statue of Pandit Bhagwat Dayal Sharma

राज्यपाल ने पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का किया अनावरण

Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Governor unveils statue of Pandit Bhagwat Dayal Sharma
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय में सोमवार को राज्यपाल एवं कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने कुलपति कार्यालय में प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। मौके पर विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व पंडित भगवत दयाल शर्मा के परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। इसके बाद राज्यपाल ने कोर्ट की बैठक में शिरकत की।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय में कोर्ट मीटिंग हुई। इसमें राज्यपाल उपस्थित रहे। उन्होंने कोर्ट की बैठक से पहले विश्वविद्यालय में पंडित भगवत दयाल शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि पंडितजी का हरियाणा के निर्माण में अहम योगदान रहा है। विश्वविद्यालय नित नई ऊंचाइयों की तरफ बढ़ रहा है। इसके साथ विश्वविद्यालय में रिसर्च को बढ़ावा देने और संस्थान के बजट की बढ़ोतरी पर चर्चा की गई। पंडितजी के परिवार के सदस्य विनय शर्मा व भास्कर शर्मा ने कहा कि पंडित भगवत दयाल शर्मा सही मायने में सच्चे लोकनायक, जनसेवक, त्यागी-तपस्वी एवं समदर्शी विचारों के व्यक्ति थे। वे करनाल से सांसद व उड़ीसा और मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी रहे। इस मौके पर कुलपति डॉ. अनीता सक्सेना, कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल, निदेशक डॉ. एसएस लोहचब, डीन डॉ. कुलदीप सिंह लालर, डीन एकेडमिक अफेयर्स डॉ. अशोक चौहान, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ईश्वर सिंह, प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी, जनसंपर्क विभाग के इंचार्ज डॉ. वरुण अरोड़ा, डॉ. हरनीत सिंह, विनय शर्मा, भास्कर शर्मा, उषा शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, नवदीप शर्मा, योगेश कौशिक, नवीन शर्मा, रामबीर ककराना, रविंद्र भाली, बलबीर बोहर व प्रवीण समेत सभी अधिकारी व चिकित्सक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed