{"_id":"67181a00bb1cd396b60d6be4","slug":"government-will-speed-up-development-work-rohtak-news-c-17-roh1020-531094-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: विकास कार्यों में तेजी लाएगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: विकास कार्यों में तेजी लाएगी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक।
प्रदेश की जनता ने अपना विश्वास जताकर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार भी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी। विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी। किसी भी स्तर पर कोताही नहीं बरतने दी जाएगी। यह कहना है राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा का। वे मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।
जांगड़ा ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन होने के साथ ही पूरी सरकार एक्शन मोड पर काम कर रही है। स्वयं मुख्यमंत्री रात को दो बजे अपने मुस्कराते हुए चेहरे के साथ लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों के साथ शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट पेयजल व्यवस्था के अलावा कॉलोनियों के अप्रूव्ड करने और प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन की विस्तार से विस्तार से समीक्षा की। कितनी कालोनियां अप्रूव्ड हो चुकी हैं और कितनी कॉलोनी का प्रस्ताव सरकार के पास में भेजा हुआ है, इस बारे में भी जानकारी ली। इस मौके पर डीसी अजय कुमार, नगर निगम आयुक्त डॉ ब्रह्मदत्त सिंह रांगी और संयुक्त आयुक्त नवदीप सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था पर दिया जाए विशेष जोर :
जांगड़ा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के सभी शहरी क्षेत्र में एक विशेष कार्य योजना बनाकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए। गलियों और नालों से कूड़े-कचरे का उठान नियमित रूप से किया जाए। काठमंडी में 8 साल पहले बनाए गए नाले की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। नाले पर अतिक्रमण हटाया जाए।
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय की सफाई नियमित रूप से हो
जांगड़ा ने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रोहतक के अलावा अन्य तीनों नगर पालिकाओं में बने सार्वजनिक शौचालयों की भी सफाई व्यवस्था नियमित रूप से होनी चाहिए। वहां पर नियुक्त किए गए कर्मचारियों का बाकायदा ड्यूटी चार्ट बनाया जाए और उनकी निगरानी की जाए। स्ट्रीट लाइटों को पोल टू पोल चेक किया जाए। खराब स्ट्रीट लाइट तुरंत प्रभाव से दुरुस्त की जाए। सीसीटीवी कैमरों के भी वर्किंग में रखने के निर्देश दिए।