फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government wants to hand over education system to private hands by closing schools: Bhupinder Singh Hooda

स्कूल बंद कर शिक्षा व्यवस्था निजी हाथों में सौंपना चाहती है सरकार : भूपेंद्र सिंह हुड्डा

Mon, 26 Sep 2022 01:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Government wants to hand over education system to private hands by closing schools: Bhupinder Singh Hooda
रोहतक। सरकारी स्कूलों को बंद कर भाजपा-जजपा हरियाणा की शिक्षा व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपना चाहती है। यह कहना है पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा का। वे रविवार को कंसरेटी गांव में स्कूल बंद करने के खिलाफ चल रहे धरने पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव का मिडिल स्कूल बंद होने के बाद बच्चों को 5 किलोमीटर दूर दूसरे गांव में पढ़ने के लिए जाना पड़ेगा। यह बच्चों के साथ अन्याय है। इसी तरह के फैसले लेते हुए सरकार अब तक 5 हजार स्कूलों को मर्ज करने के नाम पर बंद कर चुकी है। सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग करते हुए उन्होंने कहा कि लगातार कांग्रेस इस मुद्दे को उठा रही है। यूथ कांग्रेस की तरफ से बाकायदा ‘स्कूल बचाओ, शिक्षा बचाओ’ अभियान चलाया जा रहा है। इतना ही नहीं आने वाले विधानसभा सत्र में एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्कूलों के मुद्दे को आवाज दी जाएगी। क्योंकि शिक्षा और स्वास्थ्य किसी भी प्रदेश की उन्नति के दो महत्वपूर्ण स्तंभ होते हैं। कांग्रेस सरकार के दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण काम किए। कांग्रेस कार्यकाल के दौरान रिकॉर्ड 2332 नए स्कूल खोले और अपग्रेड किए गए। सभी जेबीटी पास युवाओं को नौकरी दी गई। जबकि मौजूदा सरकार ने पूरे कार्यकाल में एक भी जेबीटी भर्ती नहीं निकाली। 8 साल में सरकार ने टीचर्स की कोई भर्ती नहीं की। भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर शिक्षकों के खाली पदों को भरने और स्कूलों को खोलने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भूपेंद्र सिंह हुड्डा रविवार को अटायल गांव में सफाई कर्मियों के घर सांत्वना प्रकट करने पहुंचे। इन कर्मचारियों की सीवरेज टैंक में दम घुटने से मौत हो गई थी। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने समचाना में भगत सिंह विचार समिति की ओर से आयोजित सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। यहां उन्होंने गांव के विद्यार्थियों और खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed