{"_id":"698b9e5f4a0cdd021d09ce9f","slug":"government-silent-on-the-demands-of-the-employees-jaiveer-mor-rohtak-news-c-17-roh1020-808551-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों की मांगों पर सरकार मौन : जयवीर मोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों की मांगों पर सरकार मौन : जयवीर मोर
विज्ञापन
26-पीजीआई गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में उपस्थित वरिष्ठ उपप्रधान पंकज कुमार व अन्य। पीज
रोहतक। पीजीआई गैर शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय में मंगलवार को बैठक हुई। संघ ने 12 फरवरी को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल को समर्थन दिया। इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान जयवीर मोर व रोहतक ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश रोहिल्ला उपस्थित रहे।
एसकेएस राज्य उपप्रधान जयवीर मोर ने कहा कि देश में निजीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। कर्मचारियों की मुख्य मांगों पर सरकार बिल्कुल मौन है। सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है।
उपप्रधान संजय सिंहमार व महासचिव धर्मेंद्र गोठवाल ने कहा कि सरकार की उदासीनता से कर्मचारीवर्ग में रोष है। विवि कर्मचारी संगठन भी लंबे समय से पुरानी पैंशन बहाली, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, खाली पड़े पदों पर भर्ती करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा प्रदान किए जाने, विश्वविद्यालयों को भर्ती का अधिकार देने व अन्य मांगों को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से 12 फरवरी को आयोजित हड़ताल को समर्थन दिया। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान पंकज कुमार, उप प्रधान प्रवीण जांगडा, सचिव प्रवीण सैनी, प्रेस सचिव बिजेंद्र शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।