फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should transfer teachers to improve quality and education: Ashok Sharma

शिक्षा में गुणवत्ता व सुधार के लिए सरकार अध्यापकों का करें तबादला : अशोक शर्मा

Tue, 18 Jun 2024 04:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
Government should transfer teachers to improve quality and education: Ashok Sharma
रोहतक। स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) के प्रदेश अध्यक्ष गुरदीप सिंह सैनी, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा व प्रदेश मीडिया भूपेंद्र मलिक ने कहा कि प्रदेश सरकार से राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और सुचारू संचालन के लिए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी लागू की है। इस पॉलिसी का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के तबादलों को पारदर्शी और कुशल बनाना है। इसके बावजूद, वर्तमान में अध्यापकों के तबादले में देरी हो रही है, जिससे शिक्षा प्रणाली में विभिन्न समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वहीं शिक्षकों का प्रमोशन एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। अनेक प्राचार्य पदों पर प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। प्रमोशन सूची जारी न होने के कारण कई शिक्षकों के कॅरिअर प्रगति प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

अशोक शर्मा ने कहा कि शिक्षा विभाग में उत्पन्न हो रही समस्याओं के समाधान के लिए शिक्षा मंत्री और सलाह संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाए। इस बैठक में सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल कैडर लेक्चरर एसोसिएशन हरियाणा (सलाह) संगठन को शामिल किया जाए, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समुचित समाधान किया जा सके और उनकी मांगों को पूरा किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed