फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should give compensation for crop damaged due to rain: Krishna Murthy Hooda

बारिश से बर्बाद फसल का मुआवजा शीघ्र दे सरकार : कृष्ण मूर्ति हुड्डा

Wed, 26 Jul 2023 02:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
Government should give compensation for crop damaged due to rain: Krishna Murthy Hooda
खेतों में भरे पानी का निरीक्षण करते पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा । विज्ञ​प्ति
रोहतक।
विज्ञापन

पिछले दिनों हुई वर्षा से जिले की हजारों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे किसान बर्बाद हो गए हैं। अब भी खेतों में 2 से 5 फिट तक पानी भरा हुआ है। सरकार पानी की निकासी करा कर किसानों को मुआवजा दे। यह कहना है पूर्व मंत्री कृष्ण मूर्ति हुड्डा का। वे मंगलवार को गांवों का दौरा करने के बाद पत्रकारें से बातचीत कर रहे थे। किसानों ने बड़ी मुश्किल से धान, ज्वार, बाजरा, गन्ने की बिजाई की थी। यह नष्ट हो गई। सरकार को तुरंत प्रभाव से पानी की निकासी करते हुए स्पेशल गिरदावरी करा कर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। पिछले वर्ष की बर्बाद फसल का मुआवजा भी अभी तक नहीं मिला है। इससे किसानों में रोष पनप रहा है।

उन्होंने कहा कि जसिया, घिलोड़, काहनी, धामड़, बसंतपुर, ब्राहमणवास, मकड़ोली कला, मकड़ोली खुर्द, लाढ़ौत, भैयापुर, किलोई, मुगाण, रुड़की व पौलंगी में अधिक वर्षा के कारण फसल बर्बाद हुई है। इससे किसानों को नुकसान हुआ। अधिक बारिश से यहां करीब 50 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई है। एकड़ के हिसाब से मुआवजा तुरंत राज्य सरकार को देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed