फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government should get Loharu student suicide case investigated by CBI or sitting judge: Hooda

लोहारू में छात्रा आत्महत्या केस की सीबीआई या सीटिंग जज से जांच करवाए सरकार : हुड्डा

Tue, 07 Jan 2025 01:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Government should get Loharu student suicide case investigated by CBI or sitting judge: Hooda
डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का कहना है कि लोहारू में छात्रा आत्महत्या केस की जांच सीबीआई या हाईकोर्ट के सीटिंग जज से करवाई जाए, ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। हुड्डा सोमवार को डी पार्क स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार कानून व्यवस्था से लेकर विकास तक हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। एक तरफ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं, दूसरी तरफ प्रदेश में लाखों सरकारी पद खाली पड़े हुए हैं। 10 साल के कार्यकाल में भाजपा ने हरियाणा में एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ाया, न ही एक भी इंच मेट्रो या रेलवे लाइन को आगे बढ़ाया। बावजूद इसके सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है।
विज्ञापन

किसान आंदोलन पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन को लेकर पूरी तरह अलोकतांत्रिक रवैया अपनाए हुए है। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत बहुत नाजुक बनी हुई है, इसलिए सरकार को तुरंत उनकी मांगों का समाधान कर अनशन खत्म करवाना चाहिए। डल्लेवाल का जीवन अनमोल है, क्योंकि वे निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि किसानों की उचित मांगों के लिए अनशन कर रहे हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार पर हुड्डा ने कहा कि सरकार एमएसपी को लेकर लगातार झूठ बोल रही है। दावा किया जा रहा है कि हरियाणा में 24 फसलों पर एमएसपी दी जा रही है, जबकि न तो प्रदेश में 24 फसल होती और न ही यह काम राज्य सरकार का है। यह तो केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। किसान दिल्ली जाकर केंद्र सरकार से बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें गैर-प्रजातांत्रिक तरीके से पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोका गया है। दिल्ली चुनाव पर हुड्डा ने कहा कि दिल्ली में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी, क्योंकि भाजपा व आप के पास बताने लायक कुछ नहीं है, इसलिए असली मुद्दों के बजाय बेवजह की बातों में चुनाव को उलझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर प्रत्याशी के लिए जल्द मांगे जाएंगे आवेदन
पूर्व मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव पर कहा कि पार्टी तय कर चुकी है कि मेयर का चुनाव पार्टी चिह्न पर लड़ा जाएगा। निकाय चुनाव घोषित होते ही पार्टी की तरफ से दावेदारों से आवेदन मांगे जाएंगे। कुछ नेता अपनी दावेदारी जता चुके हैं, जबकि वार्ड स्तर पर पार्टी चिह्न पर चुनाव लड़ेगी या समर्थकों को समर्थन देगी, यह निर्णय समय पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed