{"_id":"6896461b69933bc27e02c6c4","slug":"government-senior-secondary-school-nidanas-team-tops-in-football-rohtak-news-c-17-roh1019-705151-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फुटबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निडाना की टीम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फुटबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निडाना की टीम अव्वल
Sat, 09 Aug 2025 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 09 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
महम। खंड स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में चौथे दिन फुटबॉल के मैच हुए। विभाग के डीपीई हरेंद्र ढाका ने बताया कि कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में अंडर-19 लड़कियों की खेल प्रतियोगिता में फुटबॉल में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल निडाना ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि आदर्श स्कूल मदीना दूसरे स्थान पर रहा।
अंडर-17 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निडाना की ही टीम ने प्रथम स्थान मिला जबकि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी चंद्रपाल दूसरे स्थान पर रहा। अंडर-14 में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भैणी चंद्रपाल प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निडाना दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
इसी प्रकार अंडर-14 आयु वर्ग लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता में श्रीचेतन्या स्कूल की टीम प्रथम और आदर्श स्कूल मदीना की टीम दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 आयु वर्ग में सरस्वती स्कूल बहलबा प्रथम और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहलबा दूसरे स्थान पर रही।
अंडर-19 आयु वर्ग में न्यू आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल बहलबा की टीम प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम दूसरे स्थान पर रही। विभाग के डीपीई हरेंद्र ढाका ने बताया कि कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विजेता टीमों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजेश नांदल, संजय हुड्डा, मुकेश राठी, डीपीई हरेंद्र ढाका, मुकेश, राजेश, परमिंदर, अनूप, संदीप, नवीन, प्रवीन, अशोक, भूपेंद्र और जयप्रकाश ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।