फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government school of Bedwa first in Chief Minister beautification competition

Rohtak News: बेडवा का सरकारी स्कूल मुख्यमंत्री सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम

Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 26 Jan 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Government school of Bedwa first in Chief Minister beautification competition
महम (रोहतक)। बेडवा गांव स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय का मुख्यमंत्री स्कूल सुंदरीकरण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया। वरिष्ठ प्रवक्ता खजान सिंह बड़वड़ ने बताया कि राजकीय माध्यमिक विद्यालय बेडवा ने स्कूल सुंदरीकरण के सभी नियम नीतियों को पूरा करते हुए पूरे जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करके एक लाख रुपये का पुरस्कार प्राप्त किया।
विज्ञापन

स्कूल परिसर के लिए यह गौरव की बात है। विद्यालय के मुख्याध्यापक तकदीर सिंह दलाल के बारे में बताते हुए कहा कि कुशल नेतृत्व में यह गौरव पाया है, उन्होंने परिचय देते हुए विद्यालय के गलियारों के नाम दशरथ मांझी जैसे महापुरुषों के नाम पर रखकर विद्यालय का सौंदर्य बढ़ाया।
विज्ञापन


विद्यालय में किचन गार्डन, बच्चों के लिए खेलकूद का कॉर्नर, लाइब्रेरी की व्यवस्था और स्मार्ट क्लास रूम की व्यवस्था भी कराई गई। इसी के साथ स्कूल प्रांगण में फुलवाड़ी की व्यवस्था व बगीचा भी तैयार कराया है। मुख्य अध्यापक तकदीर सिंह दलाल ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं को देते हुए कहा कि सभी अध्यापक मेहनती व कर्तव्यनिष्ठ हैं। स्कूल सजाने-संवारने में विशेष सहयोग शमशेर सिंह सामाजिक अध्ययन अध्यापक, मोहनलाल कला अध्यापक, वीरेंद्र सिंह संस्कृति अध्यापक, नवीन कुमार लिपिक अन्यों का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed