फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government sacking Anganwadi workers from their jobs

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नौकरी से बर्खास्त कर रही सरकार

Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Government sacking Anganwadi workers from their jobs
रोहतक। सरकार आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों के आंदोलन को कुचलने के लिए उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने व झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। यह सरकार की बौखलाहट को दर्शाता है। इस कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने की बजाय और मजबूत होगा। यह कहना है आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन की राज्य महासचिव शकुंतला व अध्यक्ष देवेंद्री शर्मा का। वे रविवार को कर्मचारी भवन में यूनियन की राज्य कन्वेंशन में बोल रही थी। कन्वेंशन को प्रमुख रूप से सीआईटीयू प्रदेश महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सतबीर सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के संगठन सचिव धर्मबीर फोगाट ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

संगठन नेताओं ने कहा कि 8 दिसंबर से हरियाणा की 40000 के करीब वर्कर्स व हेल्पर्स हड़ताल पर हैं। भयंकर सर्दी के बावजूद महिलाएं सड़कों पर हैं। हड़ताल के चलते आईसीडीएस की सारी सेवाएं राज्य में लगभग ठप्प पड़ी हैं। सरकार हठ पर अड़ी हुई है। वर्कर्स व हेल्पर्स केवल केंद्र व राज्य सरकार की घोषणाओं को लागू कराने की बात कह रही हैं। प्रधानमंत्री ने सितंबर 2018 में मानदेय में वर्करों के 1500 और हेल्परों का 750 रुपये की बढ़ोतरी दी थी। पिछले 4 साल से केंद्र सरकार से पैसा हरियाणा सरकार ले रही है, लेकिन उसे वर्करों व हेल्परों को नहीं दिया जा रहा है। राज्य के मुख्यमंत्री ने स्वयं 6 मार्च 2018 को विधानसभा में घोषणा की थी कि वर्करों को राज्य सरकार की आऊटसोर्स पॉलिसी में ठेका कर्मचारी की अर्धकुशल-अकुशल की श्रेणी के बराबर मानदेय मिलेगा। इसे महंगाई भत्ता के साथ जोड़ने की बात भी कही गई थी। इस निर्णय से सरकार पीछे हट रही है। हाल ही में सरकार ने राज्य मे अनुबंध पर लगे कर्मचारियों की राज्य में तीन कैटेगरी बनाकर वेतन तय किए हैं। इसमें अकुशल ठेका कर्मचारी का वेतन ही 14330-17520 तक है। मुख्यमंत्री ने 29 दिसंबर यूनियनों के साथ बातचीत में वादा किया था कि आंगनबाड़ी वर्करों व हेल्परों को आशा वर्कर्स की तर्ज पर 3 लाख रूपये एक्सग्रेसिया दिया जाएगा। यह नहीं दिया। इन मांगों को लेकर ही विरोध प्रदर्शन व हड़ताल जारी है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को तालेमल कमेटी की बैठक होगी । इसमें आगामी आंदोलन का फैसला होगा। कन्वेंशन को सरस्वती, कृष्णा जांगड़ा, उर्मिला रावत, कमला, बिजनेश राणा, रीता दहिया, नीतू, गिम्मी, शकुंतला, अनिल, बिमलेश, सोना, गीता, ऊषा आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed