फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government resolved to make Haryana drug free: Deputy Commissioner

सरकार ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प : उपायुक्त

Sun, 03 Sep 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Government resolved to make Haryana drug free: Deputy Commissioner
रोहतक। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने हरियाणा को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने के लिए जन भागीदारिता के साथ अलग-अलग कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यह जानकारी उपायुक्त अजय कुमार ने दी।
विज्ञापन

उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि नशामुक्त हरियाणा को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एक सितंबर को करनाल से साइक्लोथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली प्रदेश के हर जिले से होकर गुजरेगी और नशे से दूर रहने का संदेश दिया जाएगा। तीन सितंबर को साइकिल रैली सोनीपत के रास्ते रोहतक जिले में प्रवेश करेगी। सांपला में पहुंचने पर इस साइकिल रैली का जिला प्रशासन द्वारा स्वागत किया जाएगा। साइक्लोथॉन एक योग है। इससे शरीर का संतुलन बनता है और शारीरिक विकास भी होता है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को साइकिल अवश्य चलनी चाहिए। हरियाणा में शुरू की गई साइकिल नशे के खिलाफ एक बहुत बड़ी मुहिम है और इस रैली का संदेश निश्चित रूप से दूर-दूर तक जाएगा। मकसद यही है कि हमारे युवा पीढ़ी स्वस्थ व सुरक्षित रहे। जिस समय साइक्लोथॉन की कोर टीम सांपला पहुंचेगी तो बड़ी संख्या में स्थानीय साइकिल ग्रुप भी इस रैली में शामिल होकर इसकी भव्यता को और भी आकर्षक बना देंगे। तीन सितंबर को साइक्लोथॉन में शामिल सदस्यों का ठहराव रोहतक में होगा और सायं महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के राधाकृष्णन ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम में गजेंद्र फोगाट व महावीर गुड्डू जैसे नामी कलाकार लोगों का मनोरंजन कर नशे के विरुद्ध अपना संदेश देंगे। उपायुक्त ने जिलावासियों से साइक्लोथॉन व सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed