फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government procurement of 1256 quintals of wheat, decrease in arrival of mustard

Rohtak News: 1256 क्विंटल गेंहू की सरकारी खरीद, सरसों की आवक में आई कमी

Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Government procurement of 1256 quintals of wheat, decrease in arrival of mustard
फोटो नंबर- 18नारनौल ​स्थित पुरानी अनाज मंडी में सरसों को बैग में भरते श्रमिक। संवाद
नारनौल। मंडियों में अब गेंहू की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को इस सीजन में सबसे ज्यादा गेंहू की सरकारी खरीद की गई। गेंहू की आवक अभी केवल अटेली मंडी में बनी हुई है। मंगलवार को करीब 1256 क्विंटल गेंहू की आवक हुई और आवक हुए सभी गेंहू की खरीद की गई।
विज्ञापन

अटेली में अब तक कुल 3185 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है लेकिन अभी तक गेंहू का उठान नहीं किया गया है। हालांकि गेंहू के उठान के लिए ट्रक अटेली की मंडी में पहुंच चुके हैं और संभावना है कि मंगलवार शाम से गेंहू का उठान शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

गेंहू का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये निर्धारित किया गया है और बाजार भाव इस समय 2400 से 2500 रुपये चल रहा है। बाजार भाव की तुलना में एमएसपी अधिक होने के कारण आगामी दिनों में गेंहू की आवक में और अधिक बढ़ोतरी होने की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
सरसों की आवक में हुई कमी
सरसों के बाजार भाव में कमी आई है लेकिन अभी भी एमएसपी की तुलना में बाजार भाव 300 रुपये अधिक बने हुए है जिस कारण सरकारी खरीद शून्य बनी हुई है और खुली मंडी में भी बहुत कम किसान सरसों बेचने के लिए आ रहे हैं क्योंकि किसानों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में सरसों के भाव में अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को नारनौल में 40 व अटेली में 97 गेटपास जारी किए गए और नारनौल में 1100 क्विंटल व अटेली में 1800 क्विंटल सरसों की आवक हुई।

----------
वर्जन
खरीद प्रक्रिया सुचारू बनी हुई है और अटेली में अब तक 3185 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। मंगलवार शाम से गेंहू के उठान का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। -प्रवीण भारद्वाज, जिला प्रबंधक, हैफेड, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article