बहादुरगढ़। निजी टायर कंपनी ने स्कूल एडॉप्शन प्रोग्राम (सीएसआर पहल) के माध्यम से राजकीय मिडिल स्कूल काठमंडी के छात्रों को बुधवार को 5एस संस्कृति जागरूकता और प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर खण्ड शिक्षा अधिकारी मुन्नी सहारण मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रही।
मुख्य अतिथि दिनेश सुखीजा ने छात्रों को दैनिक जीवन में 5एस संस्कृति पर कहा कि दैनिक आधार पर 5एस के उचित उपयोग से सभी खुद को बेहतर बना सकते हैं और लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। 5एस छटाई करना, सुव्यवस्थित, सफाई, मानकीकरण और अनुशासन इन पांच सिद्धांतों का अध्ययन छात्रों के दैनिक जीवन में कैसे उपयोग किया जा सकता है, इसके बारे में उन्हें जानकारी प्रदान की गई। कर्मचारियों द्वारा स्किट छात्रों को दिखाएगी कि कैसे 5एस संस्कृति के सिद्धांत उनके दैनिक जीवन में लागू हो सकते हैं। स्किट में हम छात्रों को संगठन, साफ-सफाई और समन्वय के महत्वपूर्ण तत्वों को दर्शाया गया।