फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government is not serious on the demands of Asha workers

Rohtak News: आशा वर्कर्स की मांगों पर संजीदा नहीं है सरकार

Mon, 04 Sep 2023 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Government is not serious on the demands of Asha workers
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा की आशा वर्कर आठ अगस्त से हड़ताल पर हैं। एक महीने पहले हड़ताल का नोटिस दिया गया था। मुख्यमंत्री या स्वास्थ्य मंत्री तो दूर अधिकारियों ने भी आशा वर्कर्स की मांगों पर संजीदा तरीके से वार्ता नहीं की है। भाजपा प्रवक्ता कह रहे हैं कि वह आशा वर्कर्स की मांगों के प्रति संजीदा है। उल्टे शांतिपूर्वक तरीके से आंदोलन कर रही आशाओं पर निंदनीय एवं दमन पूर्ण कार्रवाई की गई हैं। यह कहना है आशा वर्कर्स यूनियन की राज्य अध्यक्ष सुरेखा का। वे रविवार को सुखपुरा चौक स्थित प्रभात भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रही थी।

राज्य अध्यक्ष ने कहा कि सरकार बार-बार प्रोत्साहन राशियों को ज्यादा वेतन बता रही है। आशा वर्कर से 70-80 हजार रुपए के पक्के कर्मचारी की तरह से काम ले रहे हैं, यह नहीं बता रहे हैं। न ही सरकार यह बताने का कष्ट करती है कि वर्ष 2018 के बाद से हमने आशा वर्कर पर बेतहाशा काम बढ़ा दिए हैं। वर्ष 2018 के बाद आशा के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई, उलटे कटौतियां की हैं। ऑनलाइन कामों के लिए आशा वर्कर्स को एक नए पैसे का भुगतान नहीं हो रहा है। महंगाई लगातार बढ़ रही है, लेकिन पिछले पांच वर्षों में आशा वर्कर्स की एक नए पैसे की बढ़ोतरी नहीं की गई है। उनकी प्रोत्साहन राशियों में कटौती की गई है। सरकार संजीदा है तो तुरंत मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को वार्ता कर उनकी मांगों का निपटारा करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed