फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Government is giving 50 to 85 percent subsidy on poly house and net house: DHO

पोली हाउस व नेट हाउस पर सरकार दे रही है 50 से 85 प्रतिशत अनुदान : डीएचओ

Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 12 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Government is giving 50 to 85 percent subsidy on poly house and net house: DHO
-फोटो 71 : गांव माजरी में आयोजित जागरूकता शिविर में किसानों को विभागीय जानकारी प्रदान करते बागव
बादली। गांव माजरी में सोमवार को बागवानी जागरूकता अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आसपास के गांवों के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला उद्यान अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने किसानों को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा की जागरूकता कैंप का मुख्य उद्देश्य सरकार की ओर से चलाई जा रही विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी देना है। उन्होंने किसानों को संरक्षित खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए बताया कि विभाग की ओर से पोली हाउस व नेट हाउस लगाने पर 50 से 85 प्रतिशत अनुदान राशि किसानों को दी जा रही है।
उद्यान विकास अधिकारी डॉ. नीतू यादव ने किसानों को बताया कि बागवानी विभाग की ओर से नए बागों हेतू 43 हजार रुपये प्रति एकड़ व मसालों की खेती पर 15 हजार रुपये प्रति एकड़ फू लों की खेती पर 4000-6400 रुपये प्रति एकड़ एवं एकीकृति सब्जी उत्पादन हेतु 15 हजार रुपये प्रति एकड़ की सहायता प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


पुष्प एवं बीज उत्पादन तकनीकी उत्कृष्टता केंद्र, मुनीमपुर के विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त सैनी ने फूलों की खेती एवं केन्द्र पर चल रही योजनाओं के बारे में किसानों को जानकारी दी। क्षेत्रीय अनुसंधान केन्द्र, महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, रईया के डॉ. सतपाल यादव ने किसानों को सब्जी एवं मसलों की खेती हेतु विस्तार पूर्वक जानकारी दी। डॉ. सहरूक खान ने किसानों को बाग लगाने की विधि एवं कौन-2 सी सावधानियां बाग लगाने हेतू ध्यान में रखनी चाहिए के बारे विस्तार से किसानों को जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed