{"_id":"9974d5e5adabe7656110d65274a214a9","slug":"govent-should-closed-sicological-pressure-on-jat-hawasingh-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटों के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान बंद करें सरकार : हवा सिंह सांगवान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाटों के खिलाफ मनोवैज्ञानिक अभियान बंद करें सरकार : हवा सिंह सांगवान
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 25 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों से जाटों के विरोध में मनोवैज्ञानिक अभियान छेड़ रखा है। जाटों को डराया-धमकाया जा रहा है। यहां तक चेताया जा रहा है कि मिर्चपुर कांड और अन्य जाट आंदोलनों में हुए सरकारी नुकसान की भरपाई भी जाटों से की जाएगी। ये कहना है अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष पूर्व कमांडेंट हवा सिंह सांगवान का। प्रदेशाध्यक्ष हवा सिंह सांगवान शनिवार को छोटूराम धर्मशाला में एक प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार भले ही कितना भी दबाव डाले जाट डरने वाले नहीं है।
जाट आंदोलन से पहले जितने भी देश व प्रदेश में आंदोलन के दौरान सरकारी नुकसान हुआ पहले उनकी भरपाई कराई, तब जाकर जाटों को चेताया जाए। शायद सरकार यह भूल गई है कि भाजपा ने विपक्ष में रहते हुए देशव्यापी हड़ताल की थी, जिसमें भारी नुकसान हुआ था। युवा प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट सुदीप कलकल, प्रदेश महासचिव कैप्टन जगवीर सिंह मलिक और जिलाध्यक्ष धर्मपाल हुड्डा ने संयुक्त बयान में कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ जल्दी ही असहयोग आंदोलन चलाया जाएगा। इस मौके पर युवा प्रधान हरेन्द्र पहलवान, राजनारायण पंघाल, विक्रम नेहरा, सतबीर सांघी, जगराम, बलवंत, विजय अहलावत और रविंद्र आदि मौजूद रहे।