फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods stolen by breaking the locks of the Electricity Corporation office

Rohtak News: बिजली निगम कार्यालय के ताले तोड़कर सामान चोरी

Tue, 26 Aug 2025 02:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 26 Aug 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
Goods stolen by breaking the locks of the Electricity Corporation office
बिजली निगम कार्यालय में चोरी करती महिला सीसीटीवी में कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैब - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


महम। उत्तरी हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय के ताले तोड़कर दो महिलाएं लाखों का सामान चुरा ले गईं। चोरी की वारदात कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इधर, सुबह वारदात की जानकारी मिलने पर महम थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बिजली निगम के एसडीओ संजीत मुदगिल ने महम थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 22 अगस्त की शाम को कार्यालय बंद कर के सभी कर्मचारी अपने-अपने घर चले गए थे। 23 अगस्त को वापस आए तो कार्यालय के ताले टूटे मिले।

कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे जांच किए तो दो महिलाएं कमरे व अलमारियों का ताले तोड़कर तांबे की क्वाइल, पीतल व एल्युमिनियम का सामान, 65 किलोग्राम तांबा, 319 किलोग्राम एसीएसआर कंडक्टर व बड़ी संख्या में रॉड चुराती दिख रही हैं। महम थाना प्रभारी सुभाष ने बताया कि बिजली निगम के एसडीओ की शिकायत पर महिलाओं के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed