फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Goods placed outside the yellow belt will be confiscated

Rohtak News: पीली पट्टी से बाहर रखा सामान होगा जब्त

Tue, 13 Jun 2023 03:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 03:22 AM IST
विज्ञापन
Goods placed outside the yellow belt will be confiscated
किला रोड बाजार में दुकानों के आगे लगाई पीली पट्टी। संवाद
रोहतक। किला रोड बाजार की व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस ने सोमवार को एक कदम और आगे बढ़ाया। बाजार के दोनों तरफ पीली पट्टी खींच दी। साथ ही व्यापारियों से आग्रह किया कि वे साढ़े तीन फीट पर खींची गई पीली पट्टी से बाहर सामान न रखें। ऐसा करने पर सामान जब्त होगा। लंबे समय से जिला प्रशासन किला रोड बाजार की व्यवस्था सुधारने का प्रयास कर रहा है, लेकिन कामयाबी नहीं मिली है। एसपी हिंमाशु गर्ग ने पुलिसकर्मियों को हिदायत दी है कि बाजार की व्यवस्था को धीरे-धीर करके दुरुस्त किया जाए। एक सप्ताह पहले बाजार के दोनों तरफ बैरिकेड्स लगाकर बाजार में वाहनों के खड़े करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन

हालांकि कई दुकानदार अब भी गलियों के रास्ते वाहन खड़े कर रहे हैं। सोमवार दोपहर पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सतपाल के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची और व्यापारियों से अतिक्रमण को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि पहले जो पीली पट्टी नाले से आगे खींची गई थी, उसे दोबारा खींचा जा रहा है। उससे आगे सामान न रखा जाए। मौके पर मौजूद किला रोड के प्रधान सुनील बोंटरा, उप प्रधान दीपक पुनियानी, व्यापारी नेता राजू उर्फ टीनू व अन्य व्यापारियों ने सहमति व्यक्त की। इसके बाद पीली पट्टी खींच दी गई।
विज्ञापन

व्यापारी किला रोड बाजार को अतिक्रमण मुक्त बनाने में प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहे हैं। सोमवार को पुरानी पीली पट्टी के ऊपर नई पट्टी खींची गई है। हम व्यवस्था के साथ चलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- दीपक पुनियानी, उप प्रधान किला रोड मार्केट एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed