फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Good news for rail passengers...two special trains will pass through Rohtak on Diwali.

Rohtak News: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी...दिवाली पर रोहतक से गुजरेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Thu, 16 Oct 2025 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Good news for rail passengers...two special trains will pass through Rohtak on Diwali.
रोहतक। त्योहारी सीजन पर भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए श्रीगंगानगर, गोरखपुर व समस्तीपुर मार्ग पर दो स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। रेलवे की ओर से एक ट्रेन 19 अक्तूबर से 4 नवंबर और दूसरी 23 से 31 अक्तूबर के बीच साप्ताहिक चलाई जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि श्रीगंगानगर-समस्तीपुर के लिए साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 04731 19 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रोहतक स्टेशन से रात 10:30 बजे चलेगी। समस्तीपुर जंक्शन-श्रीगंगानगर 04732 ट्रेन 21 अक्तूबर से 4 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को रोहतक स्टेशन से सुबह 1:50 बजे चलेगी।
विज्ञापन

ये ट्रेन सादुलशहर, हनुमानगढ़ जंक्शन, संगेरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुढ़वल, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया सदर, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर व मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक बलराम मीणा ने बताया कि 04729 श्री गंगानगर से गोरखपुर के लिए स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 23 से 30 अक्तूबर तक वीरवार को रोहतक से रात 10:30 बजे रवाना होकर गोरखपुर पहुंचेगी जबकि 04730 गोरखपुर से श्री गंगानगर के लिए स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन 24 से 31 अक्तूबर तक रोहतक से शुक्रवार को शाम 03:55 बजे रवाना होकर श्री गंगानगर पहुंचेगी।

ये ट्रेनें भी सादुलशहर, हनुमानगढ़ जं, संगेरिया, मंडी डबवाली, रामां, सिरसा, मंडी आदमपुर, हिसार, हांसी, रोहतक जं., दिल्ली जं., गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर जंक्शन, बुढ़वल, गोंडा, बलरामपुर, बरहनी व सिद्धार्थ नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इन ट्रेनों में एसी, स्लीपर व साधारण डिब्बे होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed