{"_id":"695d6032ebc1e53a8e093549","slug":"gokarna-dham-will-be-fragrant-with-flowers-from-europe-and-switzerland-rohtak-news-c-17-roh1020-790028-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: यूरोप और स्विटजरलैंड के फूलों से महकेगा गोकर्ण धाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: यूरोप और स्विटजरलैंड के फूलों से महकेगा गोकर्ण धाम
Wed, 07 Jan 2026 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
35...लाइटों से जगमगाता गोकर्ण धाम। स्रोत : डेरा
रोहतक। बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर गोकर्ण तीर्थ देसी-विदेशी फूलों से महकेगा। डेरे पर बाबा की 31वीं पुण्यतिथि के लिए 700 किलोग्राम फूल मंगवाए गए हैं। इसमें यूरोप व स्विट्जरलैंड से 100 किलोग्राम फूल आएंगे।
यूरोप का जामुनी, सफेद व गुलाबी, यूरोप का ओरकेड, स्विट्जरलैंड का जरबेरा व अन्य फूल शामिल हैं। साथ ही मेरठ से लाल गेंदा, कर्नाटक से रजनीगंधा की लड़ी, बंगलूरू का एस्परैगस व अन्य राज्यों से भी विभिन्न किस्मों के फूल मंगवाए गए हैं।
गोकर्ण धाम में 8 व 9 जनवरी को दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। धाम के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर कपिलपुरी ने बताया कि डेरा परिसर रात के समय रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा। इसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।
विज्ञापन
8 जनवरी को रात 8 से 11 बजे तक भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसमें वृंदावन, बरसाना से बृज रस में अनुरागी पूर्णिमा भजन प्रस्तुत करेंगी। 9 जनवरी को 31वां भंडारा, स्वास्थ्य, रक्तदान और नेत्र जांच शिविर लगाए जाएंगे।
कार्यक्रम में लुधियाना, जालंधर, मुंबई, राजस्थान, सूरत व झारखंड से श्रद्धालु पहुंचेंगे। जूना अखाड़ा समेत सभी अखाड़ों से भी साधु-संत कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।