फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Give place to love in a happy life: Subhadra Muni

सुखी जीवन में प्रेम को स्थान दे : सुभद्र मुनि

Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Give place to love in a happy life: Subhadra Muni
बेरी। ब्राह्मण धर्मशाला में राष्ट्र संत उत्तर भारतीय प्रवर्तक आचार्य सुभद्र मुनि महाराज ने अपने मुनि संघ के साथ मंगल पदार्पण किया। आचार्य सुभद्र मुनि महाराज का बेरी में पहुंचने पर अभिनंदन किया गया। आचार्य सुभद्र मुनि महाराज ने कहा कि संसार में मानव जीवन की प्राप्ति होना दुर्लभ है। मानव जीवन आपको मिला है। उसमें मानवीय गुणों का विकास करो। मानवता से ही जीवन दुर्लभ है, जिनके पास नेत्र नहीं है, वह आंख की कीमत जानता है। जो कानों से सुन नहीं पाते, वे कानों का मूल्य जानते हैं। इसी तरह मुख की कीमत है। मानव जीवन में संपूर्ण शक्ति प्राप्त है। इनका सदुपयोग करो। उन्होंने कहा कि जिन को मानव इंद्रियां प्राप्त हुई, उनका सदुपयोग नहीं किया, समय व्यतीत हो जाता है। मानव जीवन व्यर्थ हो जाता है। मानव जीवन में प्रेम की भावना रखो। अपने सद्व्यवहार के महत्व को जीवन में स्थान दो। श्रद्धालु अजय, बंटी, लवकेश, ऋषभ, युवराज, राजेंद्र वर्मा ने आचार्य सुभद्र मुनि महाराज का अभिनंदन किया। इस मौके पर अमित मुनि, विकास मुनि, बंसत मुनि, ऋषभ मुनि आदि ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed