फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls' singles category title goes to Garima

Rohtak News: लड़कियों के एकल वर्ग का खिताब गरिमा के नाम

Mon, 10 Jun 2024 03:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 10 Jun 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Girls' singles category title goes to Garima
09सीटीके28...आईएमटी स्थित एक निजी स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में विजेता
रोहतक। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) के तत्वावधान में आयोजित 32वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। आईएमटी स्थित एसआरएस पब्लिक स्कूल में चल रही चार दिवसीय प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उद्योगपति रोहित बंसल रहे। रोहतक के उपमंडल अधिकारी आशीष वशिष्ठ विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह पंवार ने बताया कि विभिन्न आयु वर्गों के जिलास्तरीय मुकाबलों में कुल 456 खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। मुख्य अतिथि रोहित बंसल व विशिष्ट अतिथि एसडीएम आशीष वशिष्ठ ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। समापन सत्र में राजेंद्र मलिक, डॉ. सुमित शर्मा, उमेद शर्मा, रितेश दलाल, केएल मलिक, विकास वशिष्ठ, मनमोहन आजाद, भारत भूषण अरोड़ा, हरिओम चंदेल, गिरीश सैनी, हेमंत आनंद, गुलशन बजाज, ऋषिराज, नीरज मलिक, एमपी गोदारा, केडी पासवान, पवन सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फाइनल परिणामः
गर्ल्स सिंगल का खिताब गरिमा तथा बॉयज सिंगल का खिताब रमन कुमार के नाम रहा। गर्ल्स डबल्स अंडर-19 में दिव्यांशी व मेघा, मिक्स्ड डबल्स अंडर-19 में यश व मेघा, गर्ल्स सिंगल अंडर-19 में गरिमा, बॉयज सिंगल अंडर-19 में वंश, गर्ल्स सिंगल अंडर-17 में गरिमा, बॉयज सिंगल अंडर-17 में पार्थ, बॉयज डबल्स अंडर-17 में जयवर्धन व सुजल, गर्ल्स डबल्स अंडर-15 में अक्षिता व खुशी, बॉयज डबल्स अंडर-15 में आदित्य व भाविक, मिक्स्ड डबल्स अंडर-15 में जतिन व अक्षिता, गर्ल्स सिंगल अंडर-15 में खुशी, बॉयज सिंगल अंडर-15 में जतिन, गर्ल्स सिंगल अंडर-13 में परिधि और बॉयज सिंगल अंडर-13 में रितिक, बॉयज डबल्स अंडर-13 में ऋतिक व श्रेयांश, बॉयज डबल्स अंडर-11 में अटल व नकुल, गर्ल्स सिंगल अंडर-11 में प्राची व बॉयज सिंगल अंडर-11 में कुंवरजीत सिंह, अंशुल व सन्नी की जोड़ी ने मेन्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed