फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls School Rohtak won Ragini

रागिनी में कन्या विद्यालय रोहतक ने मारी बाजी

Wed, 21 Sep 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Sep 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Girls School Rohtak won Ragini
कार्यक्रम में हरियाणवी लोक नृत्य प्रस्तुत करती छात्राएं। अमर उजाला
रोहतक। दीपक शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन के प्रांगण में मंगलवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोहतक जिले के सभी खंडों से कक्षा 9 से 12 की 60 टीमों के 385 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक एवं जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम प्रभारी डिप्टी डीईओ आशा दहिया तथा नोडल अधिकारी डाइट प्रवक्ता सुनीता अहलावत रहीं। मुख्य अतिथि हिमांशु ग्रोवर रहे। मुख्य अतिथि एवं जिला शिक्षा अधिकारी वीरेंद्र मलिक ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रोहतक के सभी ब्लॉक की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त टीमों ने सांस्कृतिक समारोह में अपनी प्रस्तुति दी। इस सांस्कृतिक उत्सव में हरियाणा की संस्कृति को संजोए हुए रागिनी, एकल नृत्य एवं समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र दिए गए। नोडल अधिकारी सुनीता अहलावत ने बताया कि पुरस्कार राशि सभी विजेताओं के बैंक खाते में जमा करवा दी जाएगी। मंच संचालन का कार्य डाइट प्रवक्ता कुलवीर, सुमन, मनजीत एवं रितु मलिक ने किया। आयोजन की व्यवस्थाओं में प्राचार्य रेनू खत्री, रितु पंघाल, राजबाला, सुमन हुड्डा, मीनाक्षी रोहिल्ला, सुनीता चहल, बलराज, कृष्णा रंजन की प्रमुख भूमिका रही। इसी कड़ी में 21 सितंबर को विभिन्न विद्यालयों के वर्ग 5 से 8 के लगभग चार सौ प्रतिभागी सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेंगे। इस अवसर पर उपायुक्त मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई इसमें समूह नृत्य, स्किट, रागिनी शामिल है। रागिनी प्रतियोगिता में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड रोहतक प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भगवतीपुर तृतीय स्थान पर रही। एकल नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बैंसी प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लाखन माजरा द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूह नृत्य में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महम द्वितीय, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांघी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्किट में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मॉडल टाउन प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जसिया द्वितीय, व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घरठिया तृतीय स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed