फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls in Haryana enjoying Holi, Mumbai-like scene seen in Rohtak

Haryana: होली की मस्ती में झूमी छात्राएं, रोहतक में दिखा मुंबई जैसा नजारा

Fri, 22 Mar 2024 02:59 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 22 Mar 2024 02:59 PM IST
सार

रोहतक की दुर्गा कॉलोनी में कालेजों पढ़ने वाली शहर के बाहर की छात्राएं रहती हैं। होली की छुट्टी के चलते शनिवार को छात्राएं घर चली जाएगी। ऐसे में होली पर नए अंदाज में कार्यक्रम करने का प्लान बनाया। इसमें छात्राओं ने भी सहमति दी। 

विज्ञापन
Girls in Haryana enjoying Holi, Mumbai-like scene seen in Rohtak
होली महोत्सव में झूमीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक की सैकड़ों छात्राएं शुक्रवार सुबह होली महोत्सव में झूम उठी। डीजे की धुनों पर सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तक जमकर नृत्य किया। सुरक्षा के लिए गली के दोनों तरफ महिला पुलिस तैनात की गई। छत के ऊपर से जहां दूसरी छात्राओं ने पानी व रंग डाला, नीचे गली में छात्राएं मस्ती में नृत्य करती रही। 

विज्ञापन


विज्ञापन


दुर्गा कॉलोनी निवासी दीपक धनखड़ ने बताया कि कॉलोनी में काफी संख्या में पीजी हैं, जहां कालेजों पढ़ने वाली शहर के बाहर की छात्राएं रहती हैं। होली की छुट्टी के चलते शनिवार को छात्राएं घर चली जाएगी। ऐसे में होली पर नए अंदाज में कार्यक्रम करने का प्लान बनाया। इसमें छात्राओं ने भी सहमति दी। तय हुआ कि गली के दोनों तरफ अवरोधक लगाकर लड़कों की इंट्री पूरी तरह बंद होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा के लिए पुलिस भी रहेगी। सैकड़ों की संख्या में छात्राएं सुबह 11 बजे गली में एकत्रित हो गई। छतों के ऊपर से दूसरी छात्राओं ने पानी, रंग डाला। डीजे लगाकर पूरा माहौल होली मय किय गया। ऐसा लग रहा था कि जैसे मुंबई में होने वाली गणपति महोत्सव का दृश्य हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed