फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girls danced fiercely after getting excellent exam results

Rohtak News: शानदार परीक्षा परिणाम आने पर जमकर थिरकीं छात्राएं

Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 20 May 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Girls danced fiercely after getting excellent exam results
फोटो 03- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1 - फोटो : kathua
सोनीपत। मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं व 12वीं का परिणाम शानदार रहा। विद्यालय में सोमवार को छात्राओं के लिए स्वागत के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

दोनों कक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं ने विद्यालय में प्राचार्य सुमन बाला व स्टाफ सदस्यों के साथ ढोल की थाप पर खूब नृत्य किया। कार्यक्रम में मेयर राजीव जैन ने भी शिरकत की।
विज्ञापन

प्राचार्य सुमन बाला ने बताया कि विद्यालय की कक्षा 12वीं में कुल 216 में 214 छात्राओं ने परीक्षा उत्तीर्ण की। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 99.7 फीसदी रहा। नैना ने कला संकाय में 96.4 फीसदी अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मनताशा ने 94.4 फीसदी अंक लेकर द्वितीय व ज्योति ने वाणिज्य संकाय में 93.4 फीसदी अंक लेकर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। 86 छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, जबकि 101 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा पास की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं में 266 में से 263 छात्राएं उत्तीर्ण हैं। विद्यालय का परीक्षा परिणाम 98.8 फीसदी रहा। डोली ने 90.6 फीसदी अंक के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वंशिका ने 90 फीसदी अंक लेकर दूसरे व खुशी 89.8 फीसदी अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। इनके अलावा 57 छात्राओं ने मेरिट में स्थान प्राप्त किया, जबकि 113 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में पास हुई हैं।

प्राचार्य ने अपनी ओर से कक्षा 10वीं व 12वीं में विद्यालय में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को चांदी के सिक्के देकर पुरस्कृत किया।

फोटो 03- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1

फोटो 03- सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में कक्षा 1- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed