फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girls come rohtak for saving the girl compain

‘सेव गर्ल’ का संदेश लेकर रोहतक पहुंची 150 बेटियां

Wed, 13 Jan 2016 01:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Wed, 13 Jan 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
girls come rohtak for saving the girl compain
‘सशक्त बेटी-सशक्त भारत’ यात्रा का मंगलवार को रोहतक पहुंचने पर जोरदार
विज्ञापन
स्वागत किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया और भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सुमन के साथ कार्यकर्ताओं ने यात्रा की अगवानी की। यह यात्रा रोहतक से गोहाना, पानीपत, समालखा होते हुए सोनीपत पहुंचेगी।

सोनीपत से कुंडली होते हुए 14 जनवरी को राजघाट पर संपन्न होगी। समापन अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर मुख्यातिथि होंगे।

प्रदेश के गिरते लिंगानुपात को सुधारने के लिए प्रदेश के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पंचकूला से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ‘सशक्त बेटी-सशक्त भारत’ यात्रा का उद्घाटन किया था।

 यह यात्रा पंचकूला से अंबाला, यमुनानगर, इंद्री, करनाल, कुरुक्षेत्र, पेहवा, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, फरीदाबाद, बहादुरगढ़, झज्जर होते हुए रोहतक पहुंची।  इस अवसर पर जिला महामंत्री राजबीर आर्य, पंकज आनंद, पंकज अरोड़ा, ज्योत्सना रोहिल्ला, कपिल नागपाल, नमन चोपड़ा, अनिल नांदल, कुलविंद्र सिक्का, अशोक खुराना, मयंक गांधी, शशि सुरलिया के अलावा अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

879 से ऊपर ले जाएंगे बेटियों की संख्या
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया ने कहा कि प्रदेश में लिंगानुपात की स्थिति एक हजार लड़कों के मुकाबले लड़कियों की संख्या 879 तक पहुंच गई है। सरकार का प्रयास रहेगा कि यह संख्या इससे ऊपर पहुंचे।

वर्ष 2005 के बाद लिंगानुपात की स्थिति में लगातार गिरावट आती रही और वर्ष 2012 में यह संख्या 832 पहुंच गई थी। इस यात्रा में हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से 150 लड़कियां भाग ले रही हैं। ये लड़कियां अपने माता-पिता की सहमति से यात्रा को सफल बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed