{"_id":"6a9181b88d47a89fbb0b40a7","slug":"sports-day-celebrations-kick-off-at-mdu-with-the-message-india-will-play-india-will-win-rohtak-news-c-17-ali1038-911502-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एमडीयू में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के संदेश के साथ खेल दिवस समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एमडीयू में खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के संदेश के साथ खेल दिवस समारोह का आगाज
Fri, 28 Aug 2026 06:10 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 28 Aug 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। खेलेगा भारत, जीतेगा भारत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया एवं राष्ट्र निर्माण के आह्वान के अनुरूप महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के खेल समुदाय ने शुक्रवार को रन फॉर फिटनेस, रन फॉर द नेशन दौड़ का आयोजन किया। यह दौड़ राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह (28 से 30 अगस्त) के शुभारंभ पर आयोजित की गई।
एमडीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दौड़ को रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों एवं खेल समुदाय के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने कहा कि नियमित व्यायाम और खेल स्वस्थ एवं सक्रिय जीवन की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में फिटनेस के प्रति जागरूकता पैदा करने के साथ-साथ उनमें राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस पर विवि परिवार को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह विश्वविद्यालय में खेल संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों को खेल एवं फिटनेस के प्रति प्रेरित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
फिट युवा, सशक्त राष्ट्र की भावना को आत्मसात करते हुए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने दैनिक जीवन में रोजाना एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को शामिल करना चाहिए।
खेल निदेशक कुलताज सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. सपना गर्ग ने भी जीवन में खेल के महत्व को अहम बताया। एथलेटिक कोच डॉ. रमेश सिंधु ने दौड़ का समन्वयन किया। ताइक्वांडो कोच अशोक कुमार ने मंच संचालन किया।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष शारीरिक शिक्षा एवं डीन, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन प्रो. जितेंद्र कुमार, निदेशक युवा कल्याण डॉ. प्रताप राठी, सहायक खेल निदेशक डॉ. तेजपाल, डॉ. संजीव, जनसंपर्क अधिकारी पंकज नैन, एमडीयू शिक्षक संघ के सचिव प्रो. महेश कुमार, विश्वविद्यालय के शिक्षक, खेल प्रशिक्षक, विद्यार्थी और खिलाड़ी उपस्थित रहे।
एमडीयू इंप्लाइज और स्वास्थ्य विज्ञान विवि के बीच क्रिकेट मैच आज
एमडीयू में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत 29 अगस्त को सुबह 7 बजे सरदार वल्लभ भाई पटेल क्रिकेट स्टेडियम में एमडीयू इंप्लाइज क्रिकेट टीम और स्वास्थ्य विज्ञान विवि की एंप्लाइज क्रिकेट टीम के बीच क्रिकेट मैच का आयोजन किया जाएगा। कबड्डी मैच, बैडमिंटन मैच और योग सत्र का आयोजन भी एमडीयू करेगा।