{"_id":"65de35b497ee30e645052ec4","slug":"girl-students-started-donation-campaign-rohtak-news-c-17-roh1020-370215-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: छात्राओं ने की दान अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: छात्राओं ने की दान अभियान की शुरूआत
Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 28 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। राजकीय महिला महाविद्यालय लाखनमाजरा में छात्राओं में आपसी सहयोग व दान की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्राचार्य इंदु सपरा व स्टाफ सदस्यों के सहयोग से दान अभियान ''''नेकी की दीवार'''' नाम से शुरू किया। महाविद्यालय की सभी छात्राओं को प्राचार्य ने इस अभियान से अवगत कराया व कहा कि हमारी पुरानी व अनुपयोगी वस्तुएं किसी के लिए नई हो सकती हैं जैसे किताबें, कपड़े, जूते आदि। इस अभियान को महत्वपूर्ण व सफल बनाने में समस्त महाविद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन