फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl students of Gaur Brahman Degree College got first place in folk dance

Rohtak News: गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने लोक नृत्य में प्राप्त किया प्रथम स्थान

Sat, 08 Apr 2023 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Girl students of Gaur Brahman Degree College got first place in folk dance
जयपुर में अंतराष्ट्रीय युवा महोत्सव घूमर में पहला स्थान पाप्त करने वाली गौड ब्राम्हण कालेज की ट
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सांस्कृतिक दल ने 4-5 अप्रैल को राजस्थान विश्वविद्यालय जयपुर में 10 वें अंरराष्ट्रीय युवा महोत्सव 'घूमर' में भाग लेते हुए उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इस सांस्कृतिक दल से कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने व्यक्तिगत रूप से इंटैरेक्ट किया।
विज्ञापन

एमडीयू के संबद्ध महाविद्यालय- गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के विद्यार्थियों ने विवि का प्रतिनिधित्व करते हुए लोक नृत्य (समूह) इवेंट में पहला स्थान, लोकगीत (रागनी) एकल में पहला स्थान व सुगम संगीत (गायन) एकल में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत (एकल) में राजा व सुगम संगीत (गीत गायन) एकल में दीनू ने प्रतिनिधित्व किया व पुरस्कार जीते। दल की प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. गीता शर्मा वसहयोगी प्राध्यापिका पूजा रही। कुलपति कार्यालय में सांस्कृतिक दल अभिनंदन समारोह हुआ। इस मौके पर गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. जयपाल शर्मा, सांस्कृतिक गतिविधियों की प्रभारी प्राध्यापक डाॅ. अंजू शर्मा, डाॅ. गीता शर्मा, डाॅ. मनीषा कौशिक, प्राध्यापक डाॅ. कपिल कौशिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed