फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Girl dies in America 15 days after taking anti-rabies vaccine, dose given in PGI Rohtak, investigation started

Haryana: एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के 15 दिन बाद बच्ची की अमेरिका में मौत, PGI रोहतक में लगी थी डोज, जांच शुरू

Sat, 26 Apr 2025 11:58 AM IST
नवीन दलाल रवि दलाल, रोहतक
रवि दलाल, रोहतक Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 26 Apr 2025 11:58 AM IST
सार

21 मार्च को बच्ची सपरिवार अमेरिका घूमने चली गई। वहां पहुंचने के दो दिन बाद बुखार आ गया। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद सांस फूलने लगी। उसे आईसीयू में शिफ्ट कराना पड़ा। मगर, हालत बिगड़ती चली गई और पांच दिन बाद बच्ची की मौत हो गई।

विज्ञापन
Girl dies in America 15 days after taking anti-rabies vaccine, dose given in PGI Rohtak, investigation started
दिशा - फोटो : संवाद

विस्तार

एंटी रेबीज वैक्सीन लगने के करीब 15 दिन बाद आठ वर्षीय बच्ची की अमेरिका में मौत हो गई। पीजीआई रोहतक में लगी इस वैक्सीन के बारे में अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन की चिट्ठी आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जांच बैठा दी है। टीम ने मरीजों को लगाई जा रही वैक्सीन के बॉक्स सील कर दिया है। जांच से पीजीआई में खलबली मच गई हैै।

विज्ञापन


शहर की श्रीनगर कॉलोनी निवासी यशदीप ने बताया कि उनकी बेटी दिशा 10 मार्च को गली में खेल रही थी, तभी उसके गाल व होंठ पर कुत्ते ने काट लिया। उसे पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां आपातकालीन विभाग में एंटी रेबीज वैक्सीन लगाई गई। इसका दूसरा डोज 15 मार्च व तीसरा 17 मार्च को दिया गया।
विज्ञापन


21 मार्च को बच्ची सपरिवार अमेरिका घूमने चली गई। वहां पहुंचने के दो दिन बाद बुखार आ गया। अस्पताल में भर्ती कराने के कुछ घंटे बाद सांस फूलने लगी। उसे आईसीयू में शिफ्ट कराना पड़ा। मगर, हालत बिगड़ती चली गई और पांच दिन बाद बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के दिमाग में एंटी रेबीज वैक्सीन के मिले अंश
चिकित्सकों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम किया तो उसके दिमाग में एंटी रेबीज वैक्सीन के अंश मिले। इसके बाद नई बीमारियों को फैलने से रोकने और उनसे बचाव के लिए काम करने वाले अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने भारत सरकार को जांच कराने के लिए लिखा। स्वास्थ्य विभाग की टीम 20 अप्रैल को पीजीआई पहुंची और वैक्सीन की एक्सपायरी समेत अन्य रिकाॅर्ड की जांच की। टीम ने वैक्सीन बॉक्स सील कर दिया है।

अब वजन के हिसाब से लगेगी एंटी रेबीज वैक्सीन
वैक्सीन का डोज ज्यादा और जल्दबाजी में तो नहीं दिया गया, इसका जवाब आना अभी बाकी है। प्रोटोकॉल के हिसाब से एंटी रेबीज का पहला डोज देने के बाद दूसरा और तीसरा डोज तीसरे और सातवें दिन दिया जाता है। मगर, यहां हड़बड़ी दिखाई गई लगती है। फिलहाल, पीजीआई ने व्यवस्था में बदलाव करते हुए अब वजन के हिसाब से वैक्सीन का डोज देने का निर्देश दिया है। इसकी गाइडलाइन भी जारी की जाएगी।


अपनी तरह का पहला मामला
पीजीआई के चिकित्सकों का कहना है कि बच्ची के दिमाग में वैक्सीन के अंश मिलने का यह पहला मामला है। इससे पहले किसी मरीज में ऐसी शिकायत नहीं मिली है।

अधिकारी के अनुसार
कुत्ते के काटने से अमेरिका में बच्ची की मौत के मामले की जांच के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। टीम ने एंटी रेबीज वैक्सीन व रिकॉर्ड की जांच की है। जांच टीम को पूरा सहयोग किया जा रहा है। - डाॅ. प्रियंका चोपड़ा, डीएमएस, आपातकालीन विभाग, पीजीआईएमएस।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed