फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   girl cheated 1 lakh 72 thousand rupees from steno

स्टेनो से युवती ने 1 लाख 72 हजार रुपये ठगे

Sun, 07 Aug 2022 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
girl cheated 1 lakh 72 thousand rupees from steno
रोहतक। सिंचाई विभाग की विजिलेंस में स्टेनो अप्रेंटिस पद पर कार्यरत युवक से एक युवती ने धोखाधड़ी करके ऑनलाइन 1 लाख 72 हजार रुपये ठग लिए। इस संबंध में साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कलानौर निवासी राहुल ने दी शिकायत में बताया कि दो अगस्त को दोपहर उसके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम रिया बताया, बोली वह बैंक की क्रेडिट सीड विभाग से है। उसने बताया कि आपके कार्ड पर 4 हजार रिवार्ड प्वाइंट हैं, जिनका इस्तेमाल करके कुछ खरीद सकते हो। साथ ही कैश बैक के तौर पर भी प्रयोग किया जा सकता है। राहुल ने विश्वास करके प्रक्रिया पूछ ली। इसके बाद युवती ने उसे एक वेबसाइट का लिंक दिया। साइट पर जाते ही एक पेज खुला, जिसमें अपना कार्ड नंबर भरते ही एक ओटीपी मिला। उसने ओटीपी भरा तो मोबाइल में वह ओटीपी गलत बताया गया। युवती ने प्रयास करने के लिए कहा। फिर जो ओटीपी आया, वह भी मोबाइल में गलत बताया गया। इसके बाद एक मैसेज आया, जिसमें बताया गया कि आपके खाते से 1 लाख 72 हजार 210 रुपये कट गए हैं। जब उसने युवती से पूछा तो उसने कहा कि यह आपके कार्ड की लिमिट है। 24 घंटे में पैसे वापस आ जाएंगे। उसने इंतजार किया, लेकिन पैसे वापस नहीं आए। मोबाइल भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed