{"_id":"5d5b007a8ebc3e89b017a0cf","slug":"gilti-rohtak-news-rtk5124434110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो आरोपी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
विज्ञापन
रोहतक। माझी समाज के बीस से अधिक व्यापारियों के यहां से 20 लाख से अधिक की नकदी और सोना लेकर फरार होने वाले माझी कारीगर यूनियन के प्रधान नीतिश माझी समेत दो आरोपियों को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों रुपये और सोना लेने के बाद सीधे पश्चिम बंगाल के कोलकाता अपने घर फरार हो गए थे। हड़पी गई राशि से आरोपियों ने नये घर का निर्माण शुरू करा दिया था। कराया जा रहा था। रोहतक पुलिस दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रोहतक पहुंची। दोनों से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर सोनार वाली गली में पश्चिम बंगाल से आकर सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाले बंगाली कारीगर रहते हैं। पश्चिम बंगाल के कोलकाता के थाना चोंदीकलां के गांव हटपुकुर निवासी नितीश माझी किराये की दुकान लेकर आभूषण बनाता था। वह माझी कारीगर यूनियन का प्रधान भी है। बंगाली कारीगर हनीफ अली हशीम, नितीश माझी, हन्नू, असलाम, लालटू, मिठुन, मुसई, प्रभाकर, गुड्डू, राजेश और मिठ्ठन ने बताया कि पिछले काफी समय से माझी अपने नुकसान की बात कहता था। जो उसकी बात सुनता, उसी का विश्वास हासिल कर लोगों से सोना और नकदी उधार मांगता रहा। बाजार से 20 लाख से अधिक की नकदी और सोना लेकर बुधवार को नितीश अपने परिवार समेत फरार हो गया। इसके बाद बंगाली समाज के 15-20 लोगों को सिटी थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया था। अब तीन और पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत करते हुए दो लाख से अधिक का सोना दिलाने की गुहार लगाई है। सिटी थाना प्रभारी सुरेश चंद का कहना है कि प्रधान और दूसरा कारीगर सहदू वारदात में शामिल रहे थे। दोनों ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली है।