फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Get up to 5 registered for Ideathon Haryana

Rohtak News: आइडियाथॉन हरियाणा के लिए 5 तक करवाएं रजिस्ट्रेशन

Sun, 29 Oct 2023 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 29 Oct 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Get up to 5 registered for Ideathon Haryana
रोहतक। हरियाणा कौशल विकास मिशन (एचएसडीएम) द्वारा आयोजित आइडियाथॉन हरियाणा के लिए 5 नवंबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एचएसडीएम विभाग द्वारा आइडियाथॉन हरियाणा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए 20 अक्टूबर से आधिकारिक पोर्टल http://ideathonharana.in/ पर रजिस्ट्रेशन आरंभ हो चुका है और यह 5 नवंबर तक खुला रहेगा। उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इसमें आईटीआई तथा पॉलीटेक्निक संस्थानों में पढ़ने वाले तथा डिप्लोमा पास कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं। आइडियाथॉन हरियाणा में पंजीकरण बारे विस्तृत जानकारी उपरोक्त पोर्टल पर भी उपलब्ध है। यह प्रतियोगिता प्रदेश के सभी जिलों के उक्त संस्थानों के युवाओं के लिए शुरू की गई है। पंजीकरण में आसानी के लिए सभी जिलों को सात जोन में विभाजित किया गया है। प्रतिभागी अपने जिला के अनुसार किसी जोनों में से प्रत्येक में तीन विजेताओं सहित कुल 21 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कार वितरण में प्रत्येक जोन के लिए स्वर्ण, रजत और कांस्य पुरस्कार के रूप में 31 हजार रुपये, 21 हजार रुपये और 11 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed