{"_id":"6a17084cb531d3d2190d7b01","slug":"get-50-subsidy-on-crop-residue-management-machines-rohtak-news-c-17-roh1020-863042-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 प्रतिशत लें सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 प्रतिशत लें सब्सिडी
Wed, 27 May 2026 08:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 May 2026 08:35 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा ने वर्ष 2026-27 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के सीआरएम घटक के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर 50 प्रतिशत अनुदान देने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिला के इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल agriharyana.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है।
उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि व्यक्तिगत श्रेणी में एक परिवार पहचान पत्र से केवल एक किसान का चयन किया जाएगा। योजना के तहत सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, हैप्पी सीडर, स्मार्ट सीडर, मल्चर, सुपर सीडर, स्ट्रॉ बेलर, क्रॉप रीपर, जीरो टिल ड्रिल सहित कई मशीनों पर अनुदान मिलेगा।
बेलर मशीन चयनित होने पर किसान अन्य उपकरण भी खरीद सकेंगे। आवेदन के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर 2025-26 की फसल पंजीकरण अनिवार्य है। पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक विवरण, ट्रैक्टर आरसी और अन्य आवश्यक दस्तावेज जरूरी होंगे।