फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Geography exam was easy, students got confused in the map

Rohtak News: भूगोल की परीक्षा रही आसान, मानचित्र में उलझे विद्यार्थी

Tue, 19 Mar 2024 02:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Geography exam was easy, students got confused in the map
राजकीय कन्या विद्यालय मॉडल टाउन में परीक्षा के बाद बाहर आतीं छात्राएं। स्रोत : संवाद।
रोहतक।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 2024 सत्र की कक्षा 12 वीं की भूगोल विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। 35 केंद्रों पर 2574 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित हुई।
बोर्ड के निर्देशानुसार प्रत्येक केंद्र पर दो-दो ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए हैं। जो परीक्षा खत्म होने के बाद परीक्षा की सारी जानकारी बोर्ड को भेजते हैं। बोर्ड के निर्देशानुसार ही अब सभी ऑब्जर्वर को अलग-अलग केंद्रों पर नियुक्त कर दिया गया है। जिस केंद्र पर ऑब्जर्वर को नियुक्त किया गया था, उसे वहां से हटाकर दूसरे केंद्र नियुक्त कर दिया गया है। केंद्र अधीक्षक शिव कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा के दौरान शांति का माहौल रहा। उड़नदस्ते निरीक्षण के लिए पहुंचे लेकिन किसी भी केंद्र पर कोई भी नकल का केस नहीं बना। सभी विद्यार्थियों के जूते-जुराब निकलवा कर तलाशी ली गई। इसके बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन


परीक्षा आसान रही। प्रश्न पत्र के सभी प्रश्न प्री-बोर्ड के प्रश्नों से संबंधित थे, जिससे प्रश्नों का उत्तर लिखने आसानी रही। समय से पेपर खत्म हो गया था, लेकिन मानचित्र को पूरा करने में परेशानी रही। आशा है अच्छे अंक आएगें। - तनिशा, छात्रा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।
विज्ञापन
विज्ञापन


...प्रश्न पत्र में भूगोल की दोनों किताबों से प्रश्न आए थे। कुछ प्रश्न कठिन थे और मानचित्र भी कठिन था। पेपर लंबा होने के कारण समय पर पूरा नहीं हो पाया। अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है, उम्मीद है अच्छे अंक आएगें। - कीर्ति, छात्रा, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मॉडल टाउन।




22 केंद्रों पर अर्थशास्त्र की परीक्षा देने पहुंचे 6751 विद्यार्थी
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 12 वीं की अर्थशास्त्र विषय की परीक्षा सोमवार को आयोजित हुई। जिले के 22 केंद्रों पर 6751 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी विद्यार्थी समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। विद्यार्थियों को तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed