{"_id":"5d780b5d8ebc3e017f1e5a0f","slug":"gave-flowers-to-those-who-violate-traffic-rules-rohtak-news-rtk5171918102","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को फूल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को फूल दिया
विज्ञापन
सोनीपत स्टैंड पर यातायात जागरुकता अभियान के तहत स्कूटी चालक का हैलमेट लगवाने के बाद गुलाब का फूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए मंगलवार से विशेष अभियान चलाया। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को गुलाब का फूल देकर ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की गई। वाहन चालकों को मोटर व्हीकल एक्ट में हुए संसोधनों के बारे में बताया गया।
डीएसपी ट्रैफिक सज्जन सिंह ने बताया कि सड़क सुरक्षा संगठन के सहयोग से वाहन चालकों को नए नियमों के बारे में जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया है। हालांकि नए नियमानुसार रोहतक में वाहनों के चालान और जुर्माना एक सितंबर से लगाना शुरू कर दिया है। बताया कि नए प्रावधानों के प्रति वाहन चालकों को जागरूक करने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से पुलिस ने जागरूकता अभियान शुरू किया है। इसके तहत रोहतक पुलिस यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के चालान न काटकर उनको यातायात नियमों बारे जागरूक करेगी। दो पहिया वाहन चालक को हेलमेट लगाने व ट्रिपल राइडिंग न करने के बारे में जागरूक किया गया। चार पहिया वाहन चालक को सीट बेल्ट लगाने समेत यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वाले दुपहिया और चार पहिया करीब 150 वाहन चालकों को मंगलवार को गुलाब का फूल भेंट किया गया।
अभियान के दौरान यह रहे मौजूद
उप पुलिस अधीक्षक यातायात सज्जन कुमार, प्रभारी थाना ट्रैफिक निरीक्षक गौरव कुमार, निरीक्षक विरेंद्र सिंह, जगबीर सिंह, थाना यातायात मुंशी राजेश कुमार, सड़क सुरक्षा संगठन के चेयरमैन सुभाष गुप्ता, संजय जाखड़, डॉ. बिजेंद्र सिंह, पवन अरोड़ा, सुरेंद्र काहनी, रवि भाटिया, मनीष, नितेश, राहुल, किरण गुप्ता, सुमिता भाटिया, मोनिका भटनागर, एडवोकेट लोविना सिंगला।
विज्ञापन
स्कूलों में जाकर भी किया जाएगा जागरूक
डीएसपी ट्रैफिक सज्जन सिंह ने बताया कि जिले के स्कूलों में जाकर भी बच्चों को जागरूक कर अभिभावकों को नए नियमों से अवगत कराया जाएगा। गोष्ठी के माध्यम से भी लोगों को नए नियमों के बारे में जागरूक किया जाएगा।
जागरूक करने के लिए कई स्कूल और कॉलेज चिह्नित किए गए हैं। जल्द ही जागरूक करना शुरू कर दिया जाएगा।
- सुभाष गुप्ता, चेयरमैन सड़क सुरक्षा संगठन