फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gas Cylinder Slips Distributed Under Police Guard; Six-Hour Wait Outside Warehouse

Rohtak News: पुलिस पहरे में कटीं गैस सिलिंडर की पर्चियां, गोदाम के बाहर छह घंटे करना पड़ा इंतजार

Thu, 19 Mar 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Gas Cylinder Slips Distributed Under Police Guard; Six-Hour Wait Outside Warehouse
25-शहर के सर्कुलर रोड ​स्थित गैस एजेंसी के बाहर पुलिस की मौजूदगी में पर्ची के लिए कतारबद्ध उपभो

विज्ञापन
रोहतक। जिले में गैस सिलिंडरों के लिए मारामारी जारी है। शहर के लेबर चौक के पास गैस एजेंसी पर बुधवार को पुलिस पहरे में पर्चियां काटी गईं। सोनीपत रोड पर बलियाना मोड स्थित गोदाम पर उपभोक्ता गैस सिलिंडर के लिए छह घंटे कतार में खड़े रहे। सुबह छह से दोपहर 12 बजे बाद तक कतारबद्ध उपभोक्ताओं के लिए कुछ के परिजन घर से खाना टिफिन में लेकर पहुंचे।
शहर से 12 किलोमीटर दूर बलियाना मोड स्थित लक्ष्मी गैस एजेंसी गोदाम पर बुधवार सुबह छह बजे ही उपभाेक्ता सिलिंडर लेने पहुंचना शुरू हो गए। यहां साढ़े छह बजे तक 100 से ज्यादा लोग कतारबद्ध नजर आए। सिलिंडरों की लाइन लगाकर वहां खड़े उपभोक्ताओं ने गोदाम खुलने का पता किया तो उन्हें कंपनी से गाड़ी नहीं आने की बात कही।
विज्ञापन

गैस सिलिंडर लेकर गाड़ी दोपहर को पहुंचने की जानकारी ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया। दोपहर 12 बजे सिलिंडरों से भरी गाड़ी गोदाम पर पहुंची। इसके बाद सिलिंडर वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के सर्कुल रोड स्थित गैस एजेंसियों पर भी बुधवार को उपभोक्ताओं की भीड़ बनी रही। यहां पर्ची कटवाने के लिए लोगों के बीच धक्का मुक्की भी हुई। लेबर चौक पर व्यवस्था सुचारु बनाने के लिए यहां पुलिस तैनात रही। पुलिस जवानों की मौजूदगी में सिलिंडर की पर्ची काटी गई।

एजेंसी पर उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी रहती है। इस कारण नंबर नहीं आ रहा है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन कतार में खड़े रहना पड़ा। -दिव्य, रोहतक।

एजेंसी पर 13 मार्च को गैस सिलिंडर बुक कराया था। पांच दिन से एजेंसी पर नंबर नहीं लगने पर सिलिंडर नहीं मिला। सुबह 10 बजे लाइन में लगते हैं। बुधवार को भी दोपहर एक बजे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। -आनंद, कमला नगर।

पिछले चार दिनों से लगातार गैस सिलिंडर के लिए एजेंसी पर आ रहा हूं। यहां पर्ची की नहीं कट पा रही है। एजेंसी के प्रबंधन में भी कमी है। कभी साइट स्लो रहती है तो कभी एक उपभोक्ता पर ही अधिक समय लगा देते हैं। -जिया राम, डीघल।

गैस सिलिंडर के लिए घंटों कतारबद्ध रहने के बावजूद खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है। एजेंसी संचालकों से बात करने पर वह केवल सर्वर डाउन होने की बात कही जाती है। घर में सिलिंडर नहीं है। अब भी कोई व्यवस्था नजर नहीं आई है। -मोनिका, कन्हेली।

25-शहर के सर्कुलर रोड स्थित गैस एजेंसी के बाहर पुलिस की मौजूदगी में पर्ची के लिए कतारबद्ध उपभो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed