{"_id":"67311f763d197db632088c76","slug":"garbage-kept-burning-at-many-places-throughout-the-day-no-action-taken-jhajjar-news-c-200-1-bgh1002-110980-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिनभर कई स्थानों पर जलता रहा कूड़ा, नहीं हुआ कोई एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिनभर कई स्थानों पर जलता रहा कूड़ा, नहीं हुआ कोई एक्शन
Mon, 11 Nov 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 11 Nov 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की सड़कों पर जगह-जगह कूड़ा जलाया जा रहा है। जहरीला धुआं शहरवासियों का दम घोट रहा है, लेकिन जिम्मेदार अंजान बने बैठे हैं। जानकारी के बाद भी समस्या के समाधान के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
रविवार को क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा जलने की शिकायतें मिलती रही, लेकिन न तो नगर परिषद की ओर से कोई कार्रवाई की गई है और न ही संबंधित बोर्ड की ओर से। ऐसे में शहरवासियों को दिन भर प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत रही। हालांकि दो दिनों से बढ़ रहा प्रदूषण का स्तर रविवार को कम हुआ और एक्यूआई 274 दर्ज किया गया, जो कि चिकित्सकों के अनुसार अभी भी खतरनाक है।
शहर के नजफगढ़ रोड, दिल्ली-रोहतक रोड समेत अन्य स्थानों पर जहां कूड़े में आग लगी रही, वहीं सड़कों पर धूल भी उड़ती रही। क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण की समस्या के बीच एनजीटी के आदेशों की हो रही खुली अवहेलना पर न केवल नगर परिषद के अधिकारी बल्कि हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी मौन साधे है। दिल्ली-एनसीआर से शहर की नजदीकी और प्रदूषण को लेकर बनी भयावह स्थिति के बावजूद इस ओर कोई कदम नहीं उठाया जाना बड़ी समस्या का सबब बन सकता है। फिलहाल हालत यह है कि शहर में जहां-तहां सड़कों किनारे जलाया जा रहा कूड़ा प्रदूषण की स्थिति को बद से बदतर करने पर आमादा है। रविवार को शहर के नजफगढ़ रोड पर बालाजी मंदिर के नजदीक किसी ने कूड़े में आग लगा दी। वहीं इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बावजूद नगर परिषद अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाह नजर आया।
विज्ञापन
हवा चलने से प्रदूषण हुआ कम
बहादुरगढ़ में रविवार को हवा चलने के बाद प्रदूषण का स्तर मामूली तौर पर कम हुआ, लेकिन सुबह के समय क्षेत्र में स्मॉग छाया रहा। एक्यूआई 274 दर्ज किया गया। रविवार को हवा की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
संबंधित विभागों के क्षेत्र में कूड़ा जलने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्हें नोटिस दिया जाएगा। आमजन को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। कहीं भी कूड़े में आग न लगाएं। इससे प्रदूषण का स्तर बढ़ता है और सभी को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
-अमित दहिया, एसडीओ, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।