{"_id":"6691d83b52ddbcf5cf0dcbf7","slug":"garbage-collection-should-be-done-from-every-house-corporation-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1020-462047-2024-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक घर से हो कूड़े उठान का कार्य : निगम आयुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक घर से हो कूड़े उठान का कार्य : निगम आयुक्त
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते नगर निगम आयुक्त अजय कुमार। स्रोत: नगर निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। नगर निगम आयुक्त ने शुक्रवार को निगम अधिकारियों के साथ सफाई व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की। नालों की सफाई से लेकर अन्य सफाई व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से चलाने के लिए आदेश दिए गए। इससे पूर्व दिन में बुलडोजर लेकर सुखपुरा चौक इलाके में पहुंची टीम ने नाले की सफाई की। इस दौरान लोगों के हैंंडपंप व थड़े तोड़ डाले। इससे लोगों में रोष पनप रहा है।
आयुक्त ने कहा कि बैठक के दौरान शहर में चल रहे सफाई कार्यों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शहर में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक घर से कूड़ा उठान का कार्य होना चाहिए। नालों की सफाई के साथ ही उससे निकले कूड़े को भी उठवाया जाए। आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान चलाए जाएं, गीला व सूखा कूड़ा अलग-अलग करने पर जोर दिया जाए। आमजन से प्राप्त शिकायतों का तुरंत समाधान किया जाए।
आमजन से अपील की है कि वह गंदगी न फैलाएं, गोबर को नालियों, नालों और सीवर में न बहाएं, कूड़े को खुले में न फैंकें, सभी दुकान, संस्थान और रेहड़ी पर दो डस्टबिन गीले कूड़े व सूखे कूड़े के लिए अवश्य रखें। यदि सफाई कार्य से संबंधित कोई भी समस्या हो तो उसकी शिकायत नगर निगम कार्यालय के कंट्रोल रूम नंबर 18001805007, 14420 व 8295900992 पर या स्वच्छ एप पर दर्ज करवाएं। बैठक में संयुक्त आयुक्त विजय सिंह, कार्यकारी अभियंता मंदीप धनखड़ व अमित कुमार, नगर अभियंता सुनील कुमार, तरुण कुमार, विरेंद्र हुड्डा, शांत कुमार, मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह, हर्ष चावला और सफाई कार्य कर रही एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।