फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   garbage back on the streets; sanitation workers observed a 'Black Raksha Bandhan' at the protest site.

Rohtak News: 400 टन कूड़ा फिर सड़कों पर, धरना स्थल पर कर्मचारियों ने मनाया काला रक्षाबंधन

Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
garbage back on the streets; sanitation workers observed a 'Black Raksha Bandhan' at the protest site.
फोटो-53: बहादुरगढ़ में धरने पर हड़ताली कर्मचारियों को राखी बांधती महिला। संवाद
बहादुरगढ़। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बहादुरगढ़ में सफाई व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर में करीब 400 टन कूड़ा जमा हो गया है। रक्षाबंधन के दिन हड़ताली कर्मचारियों ने धरनास्थल पर ही त्योहार मनाया। कर्मचारियों की बहनें वहां पहुंचीं और भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। कर्मचारियों ने इसे ‘काला रक्षाबंधन’ बताते हुए सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन


नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर चल रही राज्यव्यापी हड़ताल के तहत बहादुरगढ़ में कच्चे पे-रोल पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों का आंदोलन शुक्रवार को 23वें दिन भी जारी रहा। नगर परिषद में ठेके पर कार्यरत सफाई कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया और धरने में शामिल हुए।
विज्ञापन


शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर भी कूड़े के ढेरों को शहर के लैंडमार्क के रूप में पेश करते हुए व्यंग्यात्मक पोस्ट कर रहे हैं। इन पोस्ट के जरिए नगर परिषद की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में 13 मई 2026 को सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के साथ हुए समझौते को लागू करना, कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय के फैसलों को लागू करना, एचकेआरएन को भंग करना तथा सरकार और सफाई कर्मचारी नेताओं के बीच 17 मांगों पर बनी सहमति का पत्र जारी करना शामिल है।

कर्मचारियों ने कहा कि 6, 7 और 8 अगस्त से हड़ताल शुरू की गई थी, लेकिन सरकार ने अब तक मांगों को लेकर कोई पत्र जारी नहीं किया और न ही संगठन को बातचीत के लिए बुलाया। इसके बाद हड़ताल को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया गया। कर्मचारियों के अनुसार अब हड़ताल 30 अगस्त तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।

धरने की अध्यक्षता बहादुरगढ़ इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने किया। इस दौरान जिला प्रधान राजेंद्र तूषामड, इकाई कैशियर मुकेश बालगुहेर, वरिष्ठ उपप्रधान लीलाराम, उपप्रधान अजय, महिला उपप्रधान ऊषा देवी, सहसचिव होशियार सिंह दरोगा, ऑडिटर सुनील, प्रचार सचिव सरोज, जिला ऑडिटर संदीप टॉक समेत अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


ठेके पर कार्यरत अनिल, मोनू, विजय, सचिन, सागर, अजय, संदीप, कुलदीप, सन्नी, प्रवीण, पवन, रणजीत, प्रहलाद, जयभगवान, करण, सूरजमल, दीपू और सुमेर समेत बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार से मांगों पर जल्द निर्णय लेकर आंदोलन समाप्त करवाने की मांग की।
फोटो-53: बहादुरगढ़ में धरने पर हड़ताली कर्मचारियों को राखी बांधती महिला। संवाद
फोटो-54: बहादुरगढ़ में धरने पर नारेबाजी करते सफाई कर्मचारी। संवाद

फोटो-53: बहादुरगढ़ में धरने पर हड़ताली कर्मचारियों को राखी बांधती महिला। संवाद

फोटो-53: बहादुरगढ़ में धरने पर हड़ताली कर्मचारियों को राखी बांधती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed