फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ganpati Bappa Morya...the city echoes with cheers

Rohtak News: गणपति बप्पा मोरया... जयकारे से गुंजायमान शहर

Sun, 08 Sep 2024 04:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa Morya...the city echoes with cheers
07सीटीके39..दुर्गा भवन मंदिर में शनिवार को गणेश महोत्सव पर आरती करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
रोहतक। गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से भगवान गणेश की प्रतिमा को घरों स्थापित किया गया। मंदिरों में गणपति की प्रतिमा को भव्य वस्त्र और आभूषण से सुसज्जित किया गया। फल-फूल, मोदक, लड्डू, जनेऊ आदि चढ़ाकर पूजा आराधना की। मंदिरों में रंग-बिरंगी लाइट लगाई गईं। इससे शहर की सुंदरता और बढ़ गई है। गणेश चतुर्थी पर शनिवार को सभी मंदिरों में धूम रही। सुबह से ही श्रद्धालु बप्पा की पूजा और आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए मंदिरों में कतारबद्ध हो गए। गणपति के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। गणेश महोत्सव को लेकर जगह-जगह कलश यात्रा निकाली गई। वहीं भंडारा भी लगाया गया।
सुभाष नगर के सनातन धर्म हनुमान मंदिर में बाल गोपाल युवा समिति की ओर से 14वां गणेश महोत्सव मनाया जा रहा है। सभी नगरवासियों के सहयोग से गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। पूरे विधि विधान से मूर्ति को सनातन धर्म हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया। समिति के सदस्य योगी अरोड़ा ने बताया कि समिति की ओर से पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मिट्टी के इको फ्रेंडली गणपति की स्थापना की गई है।
विज्ञापन

इधर, रविदास चौपाल आर्य नगर में गणेश चतुर्थी का पर्व धूमधाम से मनाया। 50 से अधिक स्थानीय महिलाएं तहसील रोड स्थित सोह्म मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकालते हुए, नाचते गाते, गणपति के जयकारे लगाए। मुख्य यजमान समाजसेवी साहिल मग्गू ने पूजा अर्चना कर गणपति जी की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मॉडल स्कूल सांपला के प्रांगण में गणेश चतुर्थी पर गणपति महाराज की मूर्ति स्थापित किया गया। प्रिंसिपल निर्मल भारद्वाज ने विद्यार्थियों व विद्यालय स्टाफ संग आरती पूजन किया।

देवभूमि मंदिर प्रांगण में 13वें वार्षिक गणेश उत्सव की शुरुआत
देवभूमि मंदिर के प्रांगण में 13वें वार्षिक गणेश उत्सव की शुरुआत कलश यात्रा के साथ शुरू हुई। इसमें संयोजक कृष्णा आनंद के साथ कृष्णा कालडा, विजयलक्ष्मी, इंदु विज, आशा शर्मा, नीलम विज, शशि गुगनानी, स्नेहा गुलाटी, ऊषा सैनी व शशि मग्गू सहित सभी महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। इसका आयोजन धार्मिक समिति सेक्टर-2 रोहतक की ओर से किया गया। इसमें प्रधान रमेश चुघ, सचिव विजय हरजाई, कोषाध्यक्ष अमरनाथ हंस व उपप्रधान रमेश आहूजा, सोमनाथ बिंद्रा, नीरज चावला, महेंद्र पाल पाहवा, विनोद कुमार विज, सतीश कुमार नांगिया, हर्ष गिरधर, हरिंदर चावला ने आराधना की। गणेश मूर्ति की स्थापना हुई। मंदिर में रोज सुबह 8:30 बजे और शाम 7:30 बजे आरती का आयोजन होगा। मूर्ति विसर्जन दिनांक 17 सितंबर मंगलवार के दिन सायं 4:30 बजे किया जाएगा। मूर्ति विसर्जन से पहले दिनांक 17 सितंबर को सुबह 10:00 बजे हवन भी होगा। इसके बाद मंदिर में 12:30 बजे भंडारा लगाया जाएगा।

भव्य कलश यात्रा के साथ पंडाल में बप्पा को विराजा
श्री 78 संघ परिवार व दुर्गा भवन मंदिर के सहयोग से 16वां गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पहले दिन भव्य कलश यात्रा निकाल गणपति को पंडाल में विराजमान किया गया। कलश यात्रा को पूर्व मेयर मनमोहन गोयल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद ज्वेलर्स नितिन वर्मा की ओर से बाबा की आरती कर भंडारा लगाया गया। शाम को पंडाल में बाबा की आरती की गई। पंडाल में मोंटी नटराज ग्रुप दिल्ली की ओर से झांकियां प्रस्तुत की गई। इसे देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। आने वाले 10 दिन तक पंडाल में सभी धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

गणेश चतुर्थी पर विराजे गणपति महाराज
शनिवार को मानसरोवर कॉलोनी स्थित चौधरी बक्सा राम मेमोरियल पार्क में गणपति की मूर्ति स्थापित की गई। छठे गणपति महोत्सव का शुभारंभ शुरू हो गया है। गणपति महोत्सव के उत्सव पर रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मानसरोवर कॉलोनी रोहतक रजिस्टर्ड की ओर से गणपति की प्रतिमा को कॉलोनी का भ्रमण कराया गया। साथ ही कॉलोनी की महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। संगठन के प्रधान धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि गणपति की मूर्ति विराजमान करने से पूर्व वृंदावन से आए पंडित गोपाल शर्मा की ओर से सभी मंत्र उच्चारण और विधि-विधान से गजानन की पूजा अर्चना कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed