{"_id":"699a96d0682ee72072041699","slug":"gangster-kala-posted-on-social-media-property-dealer-satyawan-missing-case-2026-02-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: गैंगस्टर काला ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- हमने प्रॉपर्टी डीलर को मारा, नहीं देंगे शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: गैंगस्टर काला ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, कहा- हमने प्रॉपर्टी डीलर को मारा, नहीं देंगे शव
Sun, 22 Feb 2026 11:10 AM IST
शाहिल शर्मा
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:10 AM IST
सार
सत्यवान के अपहरण में पुलिस दिल्ली के गांव झाड़ौदा के प्रदीप की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी इसी गांव का भांजा है और आठ साल पहले हत्या के समय धर्मेंद्र के साथ था।
विज्ञापन
लापता प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतक जिले के खेड़ी साध गांव के प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान के अपहरणकांड में विदेश में बैठे गैंगस्टर सुंदर उर्फ काला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर दावा किया है कि हमने उसे मार दिया है। हम इसकी लाश भी नहीं देंगे। वह हमारा दुश्मन था और जमानत पर बाहर आया था। जो भी हमारे दुश्मन हैं, तैयार रहें। समय लग सकता है लेकिन माफी नहीं। सबका नंबर आएगा। सुंदर उर्फ काला ने पुलिस को खुली चुनौती दे डाली।
आईएमटी थाने के एसएचओ नरेश गहलावत का कहना है कि यह पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं लग रहा है। मुख्य आरोपी प्रदीप झाड़ौदा की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अभी लापता सत्यवान का सुराग नहीं लगा है।
प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान का बेटा खरखौदा स्थित स्कूल में पढ़ता है। वह बेटे को स्कूल छोड़ने शुक्रवार सुबह घर से गए थे। वापस आकर तहसील व कोर्ट में चले गए। इसके बाद दोपहर करीब एक बजे उनकी ब्रेजा कार खरावड़ मंदिर के पास आउटर बाईपास के पास सड़क किनारे मिली। कार पर चार गोलियां लगी थीं जबकि घटनास्थल पर 15 खोल बरामद हुए। कार के अंदर व बाहर खून के निशान मिले थे लेकिन प्रॉपर्टी डीलर कार में नहीं मिले थे। परिजनों को शक है कि हमलावरों ने पहले सत्यवान को गोली मारी, इसके बाद उनका अपहरण कर ले गए। पुलिस के मुताबिक, 2018 में खेड़ी साध गांव के युवक धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप सत्यवान पर लगा था। वह छह माह पहले ही जमानत पर आया था।

झाड़ौदा के प्रदीप की पुलिस को तलाश
सत्यवान के अपहरण में पुलिस दिल्ली के गांव झाड़ौदा के प्रदीप की तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी वहां नहीं मिला। आरोपी इसी गांव का भांजा है और आठ साल पहले हत्या के समय धर्मेंद्र के साथ था। पुलिस की दूसरी टीम धर्मेंद्र के परिजनों से पूरे मामले को लेकर पूछताछ कर रही है।
एसपी से मिले परिवार के लोग
शनिवार दोपहर परिवार के लोग एसपी सुरेंद्र सिंह भौरिया से मिले। मां धनपति ने कहा कि उनका बेटा खरखौदा से आकर तहसील व कोर्ट गया था। वहां से वापस आते समय लापता हुआ है। पुलिस मेरे बेटे को ढूंढकर लाए। फायरिंग के 36 घंटे बाद भी सत्यवान के न मिलने पर परिवार की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।
काहनी निवासी सुंदर उर्फ काला पुराना हिस्ट्रीशीटर है। उसका अपहरण मामले में नाम सामने आया है लेकिन यह पब्लिसिटी स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं लग रहा है। मुख्य आरोपी प्रदीप झाड़ौदा की तलाश में दबिश दी है लेकिन लापता प्रॉपर्टी डीलर सत्यवान का सुराग नहीं लगा है। - नरेश गहलावत, जांच अधिकारी आईएमटी थाना प्रभारी