फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   gangrape case on mla son : police notice to former minister Hooda 's, and girl's room mate

विधायक के बेटे पर गैंगरेप का केस ः पूर्व मंत्री हुड्डा और लड़की की रूम पार्टनर को पुलिस का नोटिस 

Mon, 05 Sep 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 05 Sep 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
gangrape case on mla son : police notice to former minister Hooda 's, and girl's room mate
सोनीपत विधायक के बेटे पर राजस्थान में गैंगरेप का मामला दर्ज - फोटो : फाइल फोटो
बरोदा के कांग्रेस विधायक श्रीकृष्ण हुड्डा के बेटे जितेंद्र हुड्डा पर जयपुर में दर्ज हुए गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। जयपुर पुलिस ने मामले में पीजी संचालिका और आरोपी जितेंद्र के बयान दर्ज कर लिए हैं। अब जयपुर पुलिस ने पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा और पीड़ित लड़की की रूम पार्टनर युवती को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जारी नोटिस के अनुसार दोनों को जयपुर पुलिस के सामने अपना पक्ष रखना होगा। जयपुर एसीपी भाग सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता युवती ने अपनी रूम पार्टनर दोस्त और पीजी संचालिका पर वीडियो क्लिप बनाने का आरोप लगाया था। अब पुलिस मामले में उसकी सहेली का पक्ष जानकर आगे की कार्रवाई करेगी। हाल ही में लड़की ने 164 के बयान दर्ज करवाए थे। पुलिस के पास इन बयानों की कॉपी पहुंच चुकी है। 
विज्ञापन


पीजी संचालिका बोलीं- हरकतें देखकर दो महीने में पीजी से निकाला 
पीजी संचालिका ने जयपुर पुलिस के सामने पक्ष रखते हुए कहा है कि लड़की के पीजी में आने के दो महीने बाद ही उसे पीजी से निकाल दिया गया था। लड़की जून 2015 में पीजी में आई थी। अगस्त में उसे पीजी खाली करने के लिए बोल दिया गया था। संचालिका का कहना है कि उसकी हरकतें ठीक नहीं थीं। संचालिका ने वीडियो क्लिप बनाने के आरोप पर कहा कि उसका ऐसी किसी बात से कोई लेना देना नहीं है। न ही कोई क्लिप बनाई गई है। पुलिस ने संचालिक के बयान दर्ज करने के बाद उसे छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी युवक के भी बयान दर्ज 
एसीपी भाग सिंह ने बताया कि  बयानों में आरोपी जितेंद्र का कहना है कि लड़की उससे दिनभर व्हाट्स अप पर बात करती थी। इसके बाद खुद की मर्जी से साथ आई थी। जितेंद्र ने बताया कि जब उसने ब्लैकमेल के संबंध में लड़की से पूछा था तो उसने पूर्व मंत्री का नाम लिया था। 

पुलिस को नहीं मिली वीडियो क्लिप 
जयपुर पुलिस ने पीजी संचालिका के बयान तो दर्ज कर लिए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस के पास ऐसी कोई भी वीडियो क्लिप नहीं पहुंची है जिसे केस का ठोस सबूत माना जा सके। एसीपी का कहना है कि अभी तक कोई भी क्लिप पुलिस ने बरामद नहीं की है। न ही लड़की ने कुछ बताया है। लड़की ने 164 के बयान में भी एफआईआर वाले ही आरोप लगाए हैं। 


मैं जयपुर पुलिस की जांच में शामिल होने जाऊंगा। साथ ही पुलिस के सामने वे सारे सबूत पेश करूंगा, जिनसे साबित होगा कि घटना में समय मैं देश में ही नहीं था। घटना के समय मैं लंदन गया हुआ था। इस कारण मेरा घटना से कोई भी लेनादेना नहीं है। एक साजिश में तहत मुझे फंसाया जा रहा है। 

कृष्णमूर्ति हुडडा, पूर्व मंत्री कांग्रेस 

लड़की के दिए बयानों में कृष्णमूर्ति हुड्डा, पीजी संचालिका और पीजी में उसके कमरे में रहने वाली लड़की का नाम सामने आया था। इस कारण तीनों को नोटिस जारी कर पक्ष जानने के लिए बुलाया गया है। 
भाग सिंह, एसीपी जयपुर! 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed