फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ganesh idols immersed in canal after ban

Rohtak News: प्रतिबंध के बाद नहर में किया गणेश प्रतिमओं का विसर्जन

Wed, 18 Sep 2024 04:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
Ganesh idols immersed in canal after ban

विज्ञापन
रोहतक। प्रतिबंध के बावजूद नहरों में धड़ल्ले से गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन हुआ। पुलिस की रोक-टोक के बावजूद श्रद्धालु नहर में विसर्जन से बाज नहीं आए। वे पुलिस से छिपकर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिमा विसर्जन किया। वहीं शहर में विसर्जन के दौरान काफी संख्या में महिला व पुरुष व बच्चों ने भाग लिया। विसर्जन जुलूस गोकर्ण स्थित तालाब पर संपन्न हुआ। यहां मूर्ति विसर्जन के दौरान मूर्तियां पैरों में न पड़े और कोई डूबने न पाए इसको लेकर नगर निगम के कर्मचारियों की तैनाती की गई है। निगम कर्मचारियों की श्रद्धालुओं के बातों पर ध्यान न देने पर उन्होंने पुलिस से उन्हें समझाने को कहा। कर्मचारियों को आरोप है पुलिस ने उन्हें सीधे, काम करना है तो करो नहीं तो यहां से चले जाने का फरमान सुना दिया। इसके बाद वह भी ड्यूटी से हटकर पानी से बाहर आकर बैठ गए। कई महिला कर्मचारियों ने मोबाइल पर समय बिताया। इसके बाद महामंडलेश्वर बाबा कपिल पुरी को इसकी सूचना मिली। उन्होंने पुलिस और निगम कर्मचारियों में सुलह कराई। इसके बाद दोनों ही अपने काम में मुतमईन हो गए।


वर्जन


सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। नहर पर विसर्जन पर आने वालों को समझाकर वापस भेजा गया। फिर भी हो सकता है कोई नजर बचाकर विसर्जन कर गया हो। इस तरह की जानकारी सामने नहीं आई है। -रवि खुंडिया, डीएसपी, हेडक्वार्टर
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed