{"_id":"68af190e50dcc6f5ec062fc9","slug":"ganesh-festival-celebrated-with-fervourbappa-installed-amidst-worship-rohtak-news-c-17-roh1020-716236-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: गणेश महोत्सव की धूम...पूजा-अर्चना के बीच स्थापित किए बप्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: गणेश महोत्सव की धूम...पूजा-अर्चना के बीच स्थापित किए बप्पा
Wed, 27 Aug 2025 08:11 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 27 Aug 2025 08:11 PM IST
विज्ञापन
डीएलएफ कॉलोनी स्थित पार्क से गणेश चतुर्थी पर निकाली गई शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। गणेश चतुर्थी पर बुधवार को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ जिले भर में गजानन को विराजमान किया। शहर से लेकर गांवों तक हर जगह बैंड-बाजों के साथ भगवान गणेश का स्वागत किया गया। पूरे दिन गणेश महोत्सव की धूम रही। शाम को जगह-जगह भजन संध्या, झांकी व बाबा की भव्य आरती की गई। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
श्री 78 संघ परिवार ने दुर्गा भवन मंदिर में 1100 कलश के साथ गणपति को पंडाल में विराजमान किया। मुख्य अतिथि नितिन वर्मा ने बाबा की आरती कर भंडारे का शुभारंभ किया। शाम को दिल्ली से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी।
मॉडल टाउन स्थित कम्युनिटी सेंटर में वैदिक सेवा ट्रस्ट की ओर से भगवान गणेश की प्रतिमा विराजमान की गई। इससे पहले भगवान गणेश को नगर का भ्रमण कराया गया। इसमें आदीश जैन, संजय गुप्ता, प्रमोद अग्रवाल, परविंदर मदान, मनीष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मानसरोवर कॉलोनी के पार्क में बाबा को विराजमान किया। इससे पहले शोभायात्रा निकाली गई। संगठन के प्रधान धर्मेंद्र गुगनानी ने बताया कि 2 सितंबर तक गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा।
सातों दिन भजन संध्या, झांकियों का आयोजन किया जाएगा। श्रीराम सेवा मंडल की ओर से पुरानी अनाज मंडी में बाबा की स्थापना की गई। बतौर मुख्य अतिथि अजेश गुप्त ने शोभायात्रा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद भगवान गणेश को आसपास के क्षेत्र में भ्रमण के बाद रामलीला स्टेज पर विराजमान किया गया।