फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Gajanan's marriage was arranged with the law, the devotees danced in the procession

विधि-विधान के साथ रचाया गजानन का विवाह, बरात में झूमे श्रद्धालु

Fri, 09 Sep 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gajanan's marriage was arranged with the law, the devotees danced in the procession
गणेश उत्सव में कन्या का विवाह किया गया दुल्हा दुल्हन को आशीर्वाद देते परमानंद व अन्य अतिथी। विज्
रोहतक। गणेशोत्सव समापन की ओर अग्रसर है वहीं पंडालों में हर रोज गणपति का विधिवत पूजन किया जा रहा है। भक्तजन गजानन की विदाई से पहले उनकी भरपूर सेवा में लगे हैं, जगह जगह विभिन्न कार्यक्रम व भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। सुबह एवं संध्या आरती के बाद गणपति को भोग लगाया गया।
विज्ञापन

78 संघ परिवार की ओर से आयोजित 14वें गणेशोत्सव के नौवें दिन पंडाल में सुबह हवन कर भक्तों के लिए भंडारा आयोजित किया गया। इसके बाद दोपहर दो बजे 78 संघ परिवार की ओर से पूर्ण विधि-विधान के साथ कन्या विवाह श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर चैतन्य के सानिध्य में हुआ। संध्या आरती मुख्य अतिथि समाजसेवी कैलाश जैन ने की ओर गणपति को भोग लगाया। इसके बाद 78 संघ परिवार ने सनातन धर्म में वर्णित विधि-विधान के साथ गणपति के विवाह का आयोजन किया, इसमें गजानन के ब्याह का भात भरा गया। भात की रस्म के बाद गणपति की बारात निकाली गई जिसके बाद पूरा पंडाल गणपति के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने विघ्नहर्ता के विवाह का खूब आनंद उठाया व बरात में झूमते नजर आए।
विज्ञापन

गणपति का विवाह पूर्ण विधि-विधान के साथ किया गया। इसमें पंडाल में लक्की ड्रॉ से सात महिलाओं का नाम चयनित किया गया। इन्होंने गणपति की बहनों की भूमिका निभाते हुए, विवाह की पूर्ण विधि-विधान के साथ रस्में निभाई। गणपति विवाह के से पूर्व सूर्यकांत सिंगला व परिवार ने सनातन धर्म के अनुसार गणपति का भात भरा इसके बाद गजानन की बारात निकाली गई। बारात में डालमिया रूप धारण किए गजानन नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं डीएलएफ रेजिडेंशियल वेलफेयर गणेश समिति की ओर से आयोजित गणेश महोत्सव के नौवें दिन पूर्व सहकारिता मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने आरती कर कार्यक्रम की शुरुआत की एवं गणपति को भोग लगाया। कार्यक्रम में राधा-कृष्ण , सिंदूरी हनुमान व शंकर-पार्वती माता की सुंदर झांकी ने सभी भक्तों के मन को मोह लिया।

जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी भारत गिरधर ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 8:30 बजे हवन कर गणपति प्रतिमा के विसर्जन के लिए विसर्जन यात्रा निकाली जाएगी। विसर्जन यात्रा को शहर की प्ररिक्रमा के बाद हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जाया जाएगा। जहां पर सनातन धर्म और विधि-विधान के अनुसार प्रतिमा गंगा नदी में विसर्जित की जाएगी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुनीत बुधिराजा, शंटू बुधीराजा, अजय उप्पल, मयूर मुदगिल, जय सहगल, सतपाल ठेकेदार, हेमंत कालरा, जतिन मलिक, मोहित हंस, राकेश पसरीचा, आदेश, बंटी बुधिराजा, भारत गिरधर भोलू, सनी अरोड़ा, पंडित शशि शर्मा , सनी एस के ,महिला मंडल गणेश सेवा समिति डी एल एफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed