फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Future of 70 thousand children stuck on portal

Rohtak News: पोर्टल पर अटका 70 हजार बच्चों का भविष्य

Tue, 09 Jan 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 09 Jan 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Future of 70 thousand children stuck on portal
रोहतक। ऑल हरियाणा प्राइवेट स्कूल संगठन ने सरकार की वादा खिलाफी की निंदा की है। संगठन ने दो वर्ष की एक्सटेंशन देने के वादे से मुकरी सरकार से पोर्टल ओपन कर राहत पहुंचाने की अपील की है। पोर्टल नहीं खुलने से 70 हजार बच्चों को भविष्य अटक गया है। पोर्टल खुलने पर ही आवेदन होने व राहत मिलने की आस है।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र वशिष्ठ ने कहा कि सरकार ने निजी अस्थायी व अनुमति प्राप्त स्कूलों से 28 मार्च 2023 को दो वर्ष की मान्यता अवधि देने का वादा किया था। प्रदेश के 1038 स्कूलों ने बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों का दाखिला किया। साथ ही सरकार के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष चौ. ओमप्रकाश धनखड़ का गरमजोशी से स्वागत किया। तत्कालीन प्रदेशाध्यक्ष ने कहा था कि यह स्कूल समाज में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। भिवानी बोर्ड ने भी इन स्कूलों को अन्य स्कूलों से आए हुए बच्चों के आवेदन भरने की अनुमति दी। शिक्षा मंत्री ने भी कहा था कि इन स्कूलों का फार्म भरने के लिए पोर्टल खोल दिया जाएगा। इसलिए सत्र के अंत में लगभग 70 हजार छात्रों के आवेदन के लिए पोर्टल खोलने में सरकार आना-कानी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed