{"_id":"6750901367f4cef7a3037782","slug":"furtilas-family-members-create-ruckus-in-pgi-detained-for-4-hours-rohtak-news-c-17-roh1020-556772-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित::: बागपत के ध्यानार्थ: फुर्तीला के परिजनों का पीजीआई में हंगामा, 4 घंटे हिरासत में रखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित::: बागपत के ध्यानार्थ: फुर्तीला के परिजनों का पीजीआई में हंगामा, 4 घंटे हिरासत में रखा
विज्ञापन
रोहतक। खेड़ी साध और नौनंद गांव के पास मंगलवार रात को पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में दीपक के घायल होने की सूचना पाकर उसके परिजन बुधवार को रोहतक पीजीआई पहुंचे। यहां आकर उन्हें दीपक उर्फ फुर्तीला की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया।
दीपक की पत्नी पारुल और बहन-जीजा समेत अन्य लोगों ने रोहतक पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुठभेड़ में पकड़े गए तीनों लोगों को पैर में गोली लगी है तो दीपक की ही जान क्यों गई। पैर में गोली लगने से दो और बदमाशों की मौत क्यों नहीं हुई। अब वह न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि दीपक मुठभेड़ में नहीं बल्कि उसे मारा गया है। हंगामा करने पर रोहतक पुलिस ने दीपक की पत्नी समेत चार लोगों को करीब चार घंटे तक हिरासत में रखा। दोपहर बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू होने पर ही उनको छोड़ा। उधर, पारुल ने आरोप लगाया कि पीजीआई में तैनात महिला कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की और पुलिस ने भी अभद्रता की है।
महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ की हाथापाई
बुधवार को पीजीआई पहुंचने पर पारुल को पति (दीपक) की मौत की जानकारी मिली तो वह चिल्लाने लगी। इस बीच उसकी और पीजीआई की महिला सुरक्षाकर्मियों के बीच हाथापाई हो गई। हालांकि पुलिस ने आनन-फानन सभी को हिरासत में लेकर पीजीआईएमएस थाने में रखा। पुलिस ने दीपक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए डैड हाउस भेज दिया है। पीजीआई की ओर से पोस्टमार्टम के लिए बोर्ड गठित कर दिया है। इसकी प्रक्रिया देर रात तक शुरू होगी।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा मौत का कारण
रोहतक में हुई मुठभेड़ में घायल हुए तीनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी थी। उनको पीजीआईएमएस में भर्ती कराया था। इनमें से दीपक फुर्तीला की ही मौत हुई है। पुलिस अधिकारियों ने दीपक की मौत की वजह की जानकारी होने से इनकार किया है। पीजीआईएमएस के डॉक्टरों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता लगेगा।
यह था मामला
19 सितंबर को बलियाना मोड़ पर शराब ठेके पर हुए तिहरे हत्याकांड में राहुल बाबा के कहने पर दीपक फुर्तीला, सोनीपत के जसराना गांव निवासी पारस मलिक और आयुष छोटा समेत 10-12 बदमाशों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। इसमें बोहर निवासी गैंगस्टर सुमित प्लोटरा का भाई मोहित उर्फ सोनू, विनय और जयदीप की मौत हो गई थी, जबकि अनुज और मनोज गोली लगने से घायल हो गए थे।
तिहरे हत्याकांड में यह आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार
तिहरे हत्याकांड की सीआईए-2 को जांच मिली थी। पुलिस ने घटना के 12 दिन बाद तीन शूटरों को गिरफ्तार किया था। इनमें सोनू, कशिश उर्फ सिक्का और कपिल उर्फ शूटर को गिरफ्तार कर लिया था। इनके बाद राहुल बाबा के शार्प शूटर सोनीपत के जसराना निवासी और 25 हजार का ईनामी पारस मलिक भी काबू में आ गया। राहुल बाबा का सेवानिवृत्त फौजी पिता भी गिरफ्तार हो चुका है। सोनू को दिल्ली में गिरफ्तार किया जा चुका है। इनके अलावा राहुल बाबा व आयुष उर्फ छोटा गिरफ्तार हो चुके हैं।
पुलिस की इन टीमों ने किया ऑपरेशन
रोहतक पुलिस की सीआईए-2 टीम प्रभारी सतीश कादियान, सब इंस्पेक्टर अश्वनी, एएसआई जयकुमार, जसबीर, दिनेश, हेड कांस्टेबल जितेंद्र, चालक मंजीत और निजी वाहन से एएसआई मुकेश, हेड कांस्टेबल हरीश, देवेंद्र व एसटीएफ की टीम में एएसआई रविंद्र और संजय, हेड कांस्टेबल गोरखा और चालक प्रदीप आदि शामिल हैं। इनमें बदमाशों की गोली सब इंस्पेक्टर अश्वनी की बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी थी, हालांकि उनको कोई चोट नहीं आई है।