फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   From the new year, there will be housing in a private colony and will be expensive, flat rates will also increase

नए साल से प्राइवेट कॉलोनी में आशियाना होगा और महंगा, फ्लैट रेट भी बढ़ेंगे

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
From the new year, there will be housing in a private colony and will be expensive, flat rates will also increase
विजेंद्र कौशिक
विज्ञापन

रोहतक। नए साल पर प्राइवेट कॉलोनी में घर खरीदना और महंगा हो जाएगा। क्योंकि ओमेक्स सिटी, सनसिटी व वन सिटी सहित जींद व दिल्ली रोड पर कलेक्टर रेट 2 से 5 प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी है। तहसील प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय भेजा है। 31 दिसंबर से पहले सरकार साल 2022-23 के कलेक्टर रेट को मंजूरी देगी, जो एक जनवरी से लागू हो जाएंगे।
कोरोना संक्रमण के चलते प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त में ठहराव आ गया था। यही कारण है कि साल 2021-2022 में प्रशासन ने भी कलेक्टर रेट में ज्यादा बदलाव नहीं किया। प्रदेश सरकार की नई पॉलिसी के तहत अब पूरे साल के कलेक्टर रेट एक बार नहीं, बल्कि छह-छह माह में संशोधित किए जा रहे हैं। नए वित्त वर्ष में 1 जनवरी 2022 से लेकर 30 जून 2022 तक के कलेक्टर का प्रस्ताव तहसील प्रशासन ने तैयार कर लिया है। संशोधित कलेक्टर रेट पर तहसील प्रशासन ने 16 दिसंबर तक ऑनलाइन आपत्ति व सुझाव मांगे थे। अब प्रस्ताव मंजूरी के लिए मुख्यालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन

........
शहर में यहां कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव
क्षेत्र रेट प्रति वर्ग गज 2021-22 2022-23
डीएलएफ कॉलोनी व प्रताप नगर 56100 59000
देव कॉलोनी 34000 35700
नेहरू कॉलोनी, गौकर्ण बाईपास 11000 13200
प्रीत विहार 12500 13200
जींद रोड बड़सी नगर बाईपास 17500 18400
चाणक्यपुरी 27000 28400
झंग कॉलोनी 40000 42000
राजेंद्र कॉलोनी भिवानी रोड 13000 14300
विकास नगर, विनय नगर 24000 25200
संत नगर व हरी नगर 44000 48400
फ्रेंड्स कॉलोनी 12500 13800
गढ़ी बोहर 31500 34650
.............
प्राइवेट कॉलोनी में प्रस्तावित कलेक्टर रेट
ओमेक्स सिटी 34650 38200
सनसिटी 31500 34650
वन सिटी 31000 34100
फ्लैट रेट (सनसिटी, वन सिटी व ओमैक्स सिटी को छोड़कर)
6000 प्रति वर्ग फीट 7200
फ्लैट रेट (सनसिटी, वन सिटी व ओमेक्स सिटी)
5000 प्रति वर्ग फीट 6000
.........
पालिका बाजार 56000 प्रति वर्ग गज 57000
इंद्रा मार्केट 28600 प्रति वर्ग गज 29700
वर्जन
तहसील प्रशासन ने नए साल के कलेक्टर रेट तैयार कर लिए हैं। 16 दिसंबर तक ऑनलाइन सुझाव व आपत्ति मांगी गई थी। 80 प्रतिशत शहर में कलेक्टर रेट में बदलाव नहीं किया गया है। केवल 20 प्रतिशत शहर में कलेक्टर रेट बढ़ाने की संस्तुति की गई है। धरातल पर रिपोर्ट लेकर खास एरिया में ही कलेक्टर रेट बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिवेंद्र मलिक, तहसीलदार रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed