फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Four youths of Dadri arrested for snatching at Kharedi turn

खरेड़ी मोड़ पर स्नेचिंग के आरोप में दादरी के चार युवक गिरफ्तार

Fri, 31 Dec 2021 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Four youths of Dadri arrested for snatching at Kharedi turn
रोहतक। कलानौर के खेरड़ी मोड़ पर अक्तूबर माह में कंसाला से दिल्ली जा रहे कार चालक की चेन तोड़ने के आरोप में चार युवकों साहिल, योगेश उर्फ भोली, फिरोज खान व नरेंद्र निवासी मालपोश, चरखी दादरी को गिरफ्तार किया है। वीरवार को उन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

कलानौर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रोहताश सिंह ने बताया कि कंसाला निवासी सुरेंद्र ने दी शिकायत में बताया था कि 19 अक्तूबर को वह अपनी कार से कंसाला से भिवानी जा रहा था। रास्ते में कलानौर के नजदीक खेरड़ी मोड़ पर पहुंचा तो पीछे कार में सवार होकर आ रहे चार युवकों ने ओवरटेक करके गाड़ी रुकवा ली। इसके बाद मारपीट करके उसकी सोने की चेन तोड़कर ले गए। एसपी ने मामले की जांच सीआईए द्वितीय व कलानौर पुलिस की संयुक्त टीम को सौंपी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दादरी के चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जो एक ही गांव मालपोश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed